फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Mayawati said, no party spokesperson till new media cell is formed

मायावती का एलान : इस समय कोई नहीं है बसपा का प्रवक्ता, अभी तक मीडिया पर पक्ष रख रहे थे धर्मवीर चौधरी

Fri, 17 Mar 2023 07:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 17 Mar 2023 07:04 PM IST
सार

धर्मवीर चौधरी पार्टी की तरफ से अपनी बात रखते रहे हैं। लेकिन मायावती ने इससे पल्ला झाड़ लिया है। उन्होंने कहा है कि इस समय कोई भी पार्टी का अधिकृत प्रवक्ता नहीं है।

विज्ञापन
Lucknow News: Mayawati said, no party spokesperson till new media cell is formed
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि बसपा द्वारा पार्टी मीडिया सेल का पुनर्गठन किया जाएगा। फिलहाल पार्टी का कोई प्रवक्ता नहीं है। हालांकि चुनाव के बाद मायावती ने मीडिया सेल को भंग कर दिया था पर धर्मवीर चौधरी मीडिया में पार्टी का पक्ष रख रहे थे। मायावती ने कहा है कि धर्मवीर चौधरी सहित पार्टी के जो लोग मीडिया में अपनी बात रखते हैं तो वह उनकी निजी राय होगी। पार्टी का अधिकृत वक्तव्य इसे नहीं माना जाएगा।

मायावती का यह फैसला अचंभित करने वाला है। दरअसल, अगस्त 2021 में मायावती ने धर्मवीर चौधरी , मोहम्मद फैजान, एमएच खान को प्रवक्ता बनाया था। बाद में सीमा कुशवाहा को भी इस टीम में जोड़ा गया था पर विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद इसे भंग कर दिया गया था। हालांकि धर्मवीर चौधरी की मानें तो उन्हें मीडिया में अपना पक्ष रखने की मंजूरी दे दी गई थी। अब मायावती ने ट्वीट किया कि नए मीडिया सेल का गठन होने तक कोई भी पार्टी का प्रवक्ता नहीं है।

विज्ञापन


अतीक के पक्ष में खड़ा होना भी माना जा रहा कारण
धर्मवीर चौधरी ने एक ट्वीट में अतीक अहमद के परिवार का बचाव किया था। उन्होंने कहा था कि उमेश पाल हत्याकांड में बीएसपी नेता शाइस्ता परवीन सीबीआई जांच की मांग कर रही हैं तो सरकार को न्याय हित में सीबीआई जांच करानी चाहिए। इससे सरकार भाग रही है। धर्मवीर के इस बयान को लेकर पार्टी पर कई सवाल खड़े हुए थे। माना जा रहा है कि अब उनसे बतौर प्रवक्ता पल्ला झाड़ने का यह भी एक कारण है। दरअसल अतीक की पत्नी शाइस्ता को बसपा ने प्रयागराज से निकाय चुनाव में महापौर पद का अभी से उम्मीदवार घोषित कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed