फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : Maulana Ashhad Rashidi said, establishing madrasas is our constitutional right

Lucknow News : मौलाना अशहद रशीदी ने कहा, मदरसों की स्थापना हमारा संवैधानिक अधिकार

Fri, 09 Sep 2022 10:58 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 09 Sep 2022 10:58 AM IST
सार

मौलाना ने कहा कि मदरसों की सुरक्षा के लिये हमें हर तरह की कुर्बानी देने के लिये तैयार रहना चाहिये। उन्होंने कहा कि हमारा देश एक लोकतांत्रिक देश है जिसमें सभी लोगों को अपना धर्म मानने और प्रचार करने का पूरा अधिकार है। 

विज्ञापन
Lucknow News : Maulana Ashhad Rashidi said, establishing madrasas is our constitutional right
मदरसा

विस्तार

जमीयत उलमा ए हिन्द के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना अशहद रशीदी ने कहा कि मदरसों की स्थापना हमारा संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि मदरसों की सुरक्षा के लिये जमीयत उलमा ए हिन्द हर तरह की कुर्बानी देने के लिये तैयार है। बृहस्पतिवार को मौलाना जमीयत उलमा की प्रदेश कार्यकारिणी के कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


गैर मान्यता प्राप्त एवं स्वपोषित मदरसों का सर्वे कराने के सरकारी आदेश के बाद टूरियागंज स्थित सुन्नी इंटर कालेज में जमीयत की ओर से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये मौलाना रशीदी ने कहा कि मुसलमान निराश न हो बल्कि इतिहास से सबक हासिल करें। उन्होंने कहा कि इतिहास में बड़ी बड़ी ताकतें आई और चली गईं। कुरान की हिफाजत अल्लाह ने अपने जिम्मे ली है और कुरान की शिक्षा देने वाले संस्थानों की हिफाजत अल्लाह पाक खुद करेंगे। मौलाना ने कहा कि मदरसों की सुरक्षा के लिये हमें हर तरह की कुर्बानी देने के लिये तैयार रहना चाहिये। उन्होंने कहा कि हमारा देश एक लोकतांत्रिक देश है जिसमें सभी लोगों को अपना धर्म मानने और प्रचार करने का पूरा अधिकार है। 
विज्ञापन


जमीयत के प्रदेश उपाध्यक्ष मुफ्ती अशफाक अहमद आजमी की अगुवाई में हाजी मुहम्मद फसीह सिददीकी और मुफ्ती अबरार अहमद की तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। ये कमेटी समाज में शैक्षिक जागरुकता, मदरसों की संपत्ति, लेखा दस्तावेजों को ठीक कराने, वक्फ बोर्ड और सोसाइटी में पंजीकरण के साथ धार्मिक शिक्षा और आधुनिक शिक्षा आदि में मदद करेगी। इस दौरान समाज सुधार के कार्यक्रम को पहले की तरह चलाने, धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने, सरकारी योजनाओं के जरिये गरीबों और जरुरतमंदों को मदद देने, मदरसों में कानूनी कमियों को दूर करने के प्रस्तावों को पारित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुफ्ती अशफाक अहमद आजमी ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed