{"_id":"644aa736534221577b0032bb","slug":"lucknow-news-maneka-and-varun-distanced-themselves-from-civic-elections-mp-mother-and-daughter-are-not-comin-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : मेनका और वरुण ने बनाई निकाय चुनाव से दूरी, सांसद मां-बेटा नहीं आ रहे चुनाव प्रचार में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : मेनका और वरुण ने बनाई निकाय चुनाव से दूरी, सांसद मां-बेटा नहीं आ रहे चुनाव प्रचार में
Thu, 27 Apr 2023 10:19 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 27 Apr 2023 10:19 PM IST
सार
भाजपा निकाय चुनाव को लोकसभा चुनाव का पूर्वाभ्यास मानकर चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने सभी सांसदों और विधायकों को पूरी ताकत के साथ चुनाव में तैनात किया है। सांसदों को खासतौर पर आगाह किया गया कि निकाय चुनाव में ही लोकसभा चुनाव की जमीन तैयार करें।
विज्ञापन
मेनका गांधी-वरुण गांधी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सुल्तानपुर की भाजपा सांसद मेनका गांधी और पीलीभीत के भाजपा सांसद वरुण गांधी ने निकाय चुनाव से दूरी बना रखी है। सांसद मां बेटे दोनों न तो भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन सभा में पहुंचे ना ही संगठनात्मक कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। राजनीतिक हल्कों में मेनका और वरुण गांधी के निकाय चुनाव से दूरी बनाने को 2024 लोकसभा चुनाव में बड़े संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
भाजपा निकाय चुनाव को लोकसभा चुनाव का पूर्वाभ्यास मानकर चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने सभी सांसदों और विधायकों को पूरी ताकत के साथ चुनाव में तैनात किया है। सांसदों को खासतौर पर आगाह किया गया कि निकाय चुनाव में ही लोकसभा चुनाव की जमीन तैयार करें। कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करने के साथ उनके साथ समन्वय भी बनाएं। सांसदों को भी चुनाव जिताने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
लेकिन सुल्तानपुर की सांसद मेनका गांधी और पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी न तो भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे हैं। ना ही अभी तक संगठनात्मक बैठकों या चुनावी कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। दोनों जिलों के पार्टी पदाधिकारियों ने इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को मौखिक तौर पर सूचित भी कर दिया है। पीलीभीत के जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह का कहना है कि सांसद वरुण गांधी विधानसभा चुनाव में भी प्रचार पर नहीं आए थे। निकाय चुनाव में भी प्रचार पर नहीं आए हैं।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि मेनका की सुल्तानपुर और वरुण की पीलीभीत में पार्टी के कार्यक्रमों और चुनाव में शामिल नहीं होने को पार्टी नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। भले ही पार्टी नेतृत्व वर्तमान में दोनों के मुद्दे पर मौन हैं लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 के टिकट वितरण में इसका असर दिख सकता है।