फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : Mallikarjun Kharge said, I will implement Udaipur's resolutions if I become president

Lucknow News : मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, अध्यक्ष बना तो उदयपुर संकल्पों को करूंगा लागू

Tue, 11 Oct 2022 08:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 11 Oct 2022 08:43 PM IST
सार

शशि थरूर के मुकाबले वह कैसे बेहतर प्रत्याशी हैं? यह पूछे जाने पर खड़गे ने कहा, मैं अपनी तुलना शशि थरूर से क्यों करूं। क्या उनसे कम गोरा हूं या कम लंबा। यह चुनाव हमारे घर के अंदर का मामला है।

विज्ञापन
Lucknow News : Mallikarjun Kharge said, I will implement Udaipur's resolutions if I become president
मल्लिकार्जुन खड़गे

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अगर वह पार्टी के आंतरिक चुनाव में जीते तो उदयपुर चिंतन शिविर के संकल्पों को अक्षरश: लागू करेंगे। पार्टी के भीतर आधे पद और चुनावों में भी 50 प्रतिशत टिकट 50 साल से कम उम्र के कार्यकर्ताओं के लिए मिलेंगे। इस दौरान उन्होंने भाजपा की राजनीति को विभाजनकारी बताते हुए उसके खिलाफ जमकर शब्दबाण चलाए।

विज्ञापन


खड़गे मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रतिनिधियों (डेलीगेट्स) से वोट मांगने आए थे। यहां प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का सुझाव था कि वह चुनाव लड़ें। इससे पहले सोनिया गांधी ने स्पष्ट कह दिया था कि उनके परिवार का कोई सदस्य चुनाव नहीं लड़ेगा। जब उन्होंने (खड़गे ने) अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया तब सभी राज्यों के प्रमुख कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। खड़गे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को बचाने के लिए वह चुनाव लड़ रहे हैं, क्योंकि संघ परिवार की विचारधारा समाज को तोड़ने वाली है।
विज्ञापन


खड़गे ने कहा कि राजीव गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा के नेता भयभीत हैं और उसे भारत तोड़ो यात्रा बता रहे हैं। जबकि, इस यात्रा को हर जगह जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। राहुल गांधी भी यात्रा के बाद रात्रि में सभी वर्गों और तबकों के प्रतिनिधियों से मिलकर उनकी समस्याओं पर मंथन कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह राज्यों के निगम चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव में तक कई-कई दिन लगाते हैं। इससे समझा जा सकता है कि देश किस तरफ जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खड़गे ने कहा कि वह कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष भी रहे हैं। पार्टी ने उन्हें नेता प्रतिपक्ष और मंत्री भी बनाया। पूरा भरोसा है कि अध्यक्ष पद का चुनाव भी जीतेंगे। उन्होंने कहा, मेरा कार्यकर्ताओं से वादा है कि जीतने पर उदयपुर के घोषणापत्र की हर घोषणा लागू होगी। हमारा संगठन लगातार मजबूत होता जा रहा है। भले ही यूपी में चुनाव में अपेक्षित परिणाम न मिले हों, लेकिन महासचिव प्रियंका गांधी ने यहां किसानों और अन्य पीड़ितों के लिए संघर्ष करके लोगों के दिलों में कांग्रेस के लिए अहम जगह बनाई है। उन्होंने पार्टी प्रतिनिधियों से उन्हें भारी बहुमत से जिताने की अपील भी की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी व डॉ. नासिर हुसैन, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी और संगठन सचिव अनिल यादव भी उपस्थित रहे।

ग्रुप-23 का अब कोई वजूद नहीं
खड़गे ने कहा कि सोनिया गांधी ने कभी यह नहीं कहा कि मुझे अध्यक्ष बनना चाहिए। इस तरह की चर्चा सिर्फ अफवाह है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भीतर अब ग्रुप-23 का कोई अस्तित्व नहीं है। पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद को कांग्रेस में दुबारा शामिल किए जाने के सवाल पर खड़गे ने कहा कि इस बारे में कोई भी बात आंतरिक चुनाव समाप्त होने के बाद ही कही जा सकती है।

श्रद्धांजलि देने सैफई गए खड़गे
खड़गे सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करने सैफई भी गए। उन्होंने मुलायम सिंह यादव को जीवनपर्यंत आम आदमी की बेहतरी के लिए काम करने वाला नेता बताया।


शशि थरूर से क्यों करूं अपनी तुलना
शशि थरूर के मुकाबले वह कैसे बेहतर प्रत्याशी हैं? यह पूछे जाने पर खड़गे ने कहा, मैं अपनी तुलना शशि थरूर से क्यों करूं। क्या उनसे कम गोरा हूं या कम लंबा। यह चुनाव हमारे घर के अंदर का मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed