{"_id":"63d22aac9b818769ac4e145a","slug":"lucknow-news-lucknow-team-in-women-s-ipl-also-team-can-practice-at-ekana-stadium-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : महिला आईपीएल में भी लखनऊ की टीम, इकाना स्टेडियम में कर सकती है टीम अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : महिला आईपीएल में भी लखनऊ की टीम, इकाना स्टेडियम में कर सकती है टीम अभ्यास
Thu, 26 Jan 2023 12:54 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 26 Jan 2023 12:54 PM IST
सार
सूत्रों के अनुसार मुकाबले एक ही स्थान पर होंगे। ऐसे में कापरी ग्लोबल होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा खरीदी टीम का बेस कैंप लखनऊ का अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम होगा। यहां रहकर टीम अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देगी।
विज्ञापन
लखनऊ का इकाना स्टेडियम।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुरुषों के बाद अब महिला आईपीएल में भी लखनऊ की टीम खेलेगी। महिलाओं के लिए पहली बार हो रहे इस आयोजन में पांच टीमें भाग लेंगी। इन टीमों से बीसीसीआई को करीब 4670 करोड़ रुपये की कमाई हुई। महिला आईपीएल के पहले सीजन में मुंबई, अहमदाबाद, बैंगलौर, दिल्ली और लखनऊ की टीमें आपस में भिड़ेंगी। लखनऊ की टीम कापरी ग्लोबल होल्डिंग्स लिमिटेड ने 757 करोड़ रुपये में खरीदी है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार मुकाबले एक ही स्थान पर होंगे। ऐसे में कापरी ग्लोबल होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा खरीदी टीम का बेस कैंप लखनऊ का अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम होगा। यहां रहकर टीम अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देगी।
विज्ञापन
बताते चलें कि पुरुष आईपीएल में भी गोयनका ग्रुप की लखनऊ सुपर जायंट्स टीम शामिल है। इस टीम का अभ्यास सत्र भी इकाना स्टेडियम में फरवरी अंत से संचालित होगा। सबसे बड़ी बोली अहमदाबाद टीम के लिए अदाणी ग्रुप ने लगाई है। दूसरे नंबर पर मुंबई को इंडियाविन स्पोर्ट्स ने खरीदा है। यह रिलायंस ग्रुप की कंपनी है।
विज्ञापन