फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow news

लोहिया विधि विवि : दो पीजी डिप्लोमा के लिए ही आए आवेदन, इसके साथ ही पढ़ें लखनऊ के स्कूलों की खबर

Sun, 13 Nov 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
lucknow news
लखनऊ। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विवि के तीन पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में से केवल दो में ही प्रवेश होंगे। पीजी डिप्लोमा इन मीडिया लॉ एंटरटेनमेंट एंड इथिक्सि में आवेदन न आने से वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए यह पाठ्यक्रम सस्पेंड रहेगा। वहीं पीजी डिप्लोमा इन साइबर लॉ और पीजी डिप्लोमा इन इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स में 14 और 15 नवंबर को प्रवेश लिए जाएंगे। साइबर लॉ में 25 छात्रों और इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स में 18 आवेदन स्वीकार किए गए हैं। इन पाठ्यक्रमों में 38-38 सीटें निर्धारित हैं। कक्षाएं 16 नवंबर से शुरू होंगी। छात्रों को अपने प्रमाण पत्र लेकर विवि के पीजी डिप्लोमा सेल में पहुंचना होगा। प्रवेश के लिए प्रत्येक छात्र को 31 हजार रुपये फीस विवि की वेबसाइट पर ऑनलाइन जमा करनी होगी।
विज्ञापन

विश्वनाथ एकेडमी में प्रवेश के आवेदन
आशियाना स्थित विश्वनाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए प्रवेश की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। एक दिसंबर से प्रवेश होंगे। निदेशक सिद्घार्थ तिवारी ने बताया कि अभिभावक आवेदन फॉर्म वेबसाइट www.vishwanathacademy.com से प्राप्त कर सकते हैं, साथ ही स्कूल कार्यालय से भी किसी भी कार्य दिवस में आवेदन फॉर्म ले सकते हैं। पंजीकरण शुल्क 500 रुपये है।
विज्ञापन

छात्रों ने दिखाई बहुमुखी प्रतिभा
महानगर स्थित लोयोला इंटरनेशनल स्कूल में तृतीय विद्यालयीय प्रतियोगिता मिलांज का आयोजन किया गया। इसमें 25 विद्यालयों के छात्रों ने बॉस्केटबाल, एथलेटिक्स, हिंदी, अंग्रेजी कविता लेखन, वाद-विवाद, रस्साकसी, कबड्डी, शतरंज प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रबंधक मार्तंड प्रताप सिंह ने विजयी छात्रों को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 50 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति व पुरस्कार मिले। कैथोलिक डाओसीज के सेक्रेटरी जनरल फादर डोनाल्ड डिसूजा, प्रधानाचार्य श्रुति सिंह, आईजी सशस्त्र सीमा बल रतन संजय, लोयोला कॉलेज चेन्नई के उप प्रधानाचार्य डॉ. एमएस जोसेफ जेकोब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीडी गोयनका ने नेपाल में जीता टूर्नामेंट
नेपाल के पोखरा में आयोजित नौवें इंडो नेपाल चैंपियनशिप गेम्स एंड स्पोर्ट्स 2022 में जीडी गोयनका पब्लिक की छात्र टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। बास्केटबॉल टूर्नामेंट में स्कूल की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। फुटबॉल में भी टीम उप विजेता रही। यह अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स चैंपियनशिप इंडियन गेम्स एंड स्पोर्ट्स फेडरेशन की ओर से पोखरा के रंगशाला स्टेडियम में गत 8 से 11 नवंबर तक हुई थी। इसमें भारत व नेपाल के विभिन्न स्कूलाें की टीमों ने प्रतिभाग किया था। स्कूल के चेयरमैन सर्वेश गोयल और प्रिंसिपल प्रेरणा मित्रा ने टीम को बधाई दी है।
उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को सराहा
लखनऊ। सेंट जोसेफ समूह की रुचि खंड शाखा का प्रथम स्थापना दिवस व वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में अच्छे संस्कारों का बीजारोपण विद्यालय से होता है। विशिष्ट अतिथि मेयर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि बच्चों का भविष्य एक कुशल शिक्षक के हाथों में सुरक्षित रहता है। बच्चों ने हरियाणवी, पंजाबी, गुजराती समेत अन्य प्रदेशों के लोकनृत्य व संगीत को मंच पर परिलक्षित किया। संस्थापक अध्यक्ष पुष्पलता अग्रवाल, प्रबंध निदेशक अनिल अग्रवाल, निदेशक नम्रता अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विधायक ने दी दृढ़संकल्प की सीख
लखनऊ। तेलीबाग स्थित कॉल्विन पब्लिक स्कूल व ओएसिस स्कूल के चिल्ड्रेंस-डे कार्निवाल पर सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बच्चों को दृढ़संकल्प, समर्पण संग निर्णय शक्ति के थ्री-डी सिद्धांतों की सीख दी। उन्होंने कहा कि बच्चों के अंदर आत्मविश्वास को मजबूत करना बहुत महत्वपूर्ण है। भारत दुनिया की एक मजबूत राजनीतिक, सांस्कृतिक व आर्थिक महाशक्ति है। इस विरासत को आगे ले जाने का दायित्व युवाओं के कंधे पर है। इसलिए बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में केंद्र व राज्य सरकार के प्रयासों की प्रशंसा की। इस दौरान स्कूल के निदेशक विनोद पांडेय, उपाध्यक्ष किरन पांडेय व अभिभावक मौजूद रहे।
मंच पर दिखी देश की अद्भुत संस्कृति
गोमतीनगर विस्तार स्थित दिल्ली पब्ल्कि स्कूल में वार्षिकोत्सव वॉइला औरा में बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से देश की अद्भुत संस्कृति के दर्शन कराए। बच्चों ने मंच पर 70 के दशक के सर्कस को नाटिका में पिरोया, फ्रेंच भाषा में अपनी वाकपटुता भी दिखाई। बच्चों ने योगा, कराटे, मंजीरा की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य रूपम सलूजा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। उप्र संगीत नाट्य अकादमी के सचिव तरुण राज, डीआईजी सीबीसीआईडी धर्मवीर सिंह, सुपर हाउस फाउंडेशन के चेयरपर्सन मुख्तारुल अमीन, निदेशक नौशीन शादाब आदि मौजूद रहे।
बच्चों की प्रस्तुतियां देख अभिभावक हुए गदगद
सुशांत गोल्फ सिटी स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में आयोजित एनुअल पैरेंट्स एंड ग्रैंड पैरेंट्स-डे समारोह में बच्चों की बहुमुखी प्रतिभा को देख माता-पिता और उनके दादा-दादी व नाना-नानी उत्साहित व गदगद हो उठे। छात्रों की माताओं ने सर्वधर्म प्रार्थना की खूबसूरत प्रस्तुतियां दीं। कक्षा चार व पांच के छात्रों ने अपनी प्रस्तुतियों में विश्व शांति का संदेश दिया। इस अवसर पर रोजर डेविड किंगडन, संस्थापक डॉ. जगदीश गांधी मौजूद रहे। (माई सिटी रिपोर्टर)

छात्रवृत्ति परीक्षा में 91 प्रतिशत रही उपस्थिति
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा जिले के पांच केंद्रंों पर रविवार को हुई। परीक्षा के लिए कुल 2436 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 2205 ने परीक्षा दी। 231 अनुपस्थित रहे। कुल 91 प्रतिशत छात्रों की छात्रवृत्ति परीक्षा में उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed