फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow news

उन्नति ने चिकनकारी व मधुबनी पेंटिंग के फ्यूजन पर किया शोध, पढ़ें ऐसी और भी खबरें

Sun, 13 Nov 2022 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
lucknow news
lucknow news
लखनऊ। ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि की छात्रा उन्नति ने ‘डवलपमेंट ऑफ फ्यूजन डिसाइंस यूजिंग चिकनकारी मोटिव्स एंड मधुबनी पेंटिंग्स’ पर अपना शोध कार्य पूरा किया है। हाल ही में उन्होंने अपनी पीएचडी थीसिस जमा की है। यह विवि के गृह विज्ञान विभाग व विज्ञान संकाय की पहली पीएचडी है।
विज्ञापन

उन्नति ने बताया कि मैंने मधुबनी पेंटिंग का चिकनकारी के साथ म्यूरल नेटवर्क का प्रयोग करते हुए फ्यूजन वर्क किया है। इसके बाद मैंने एक प्रोफार्मा बनाकर स्थानीय दुकानदारों व ग्राहकों से इस पर फीडबैक भी लिया है जो लोगों व दुकानदारों को काफी पसंद आया है। उन्नति ने कहा कि मेरे शोध का यह विषय चुनने का उद्देश्य विलुप्त हो रही कला की तरफ लोगों को आकर्षित करना है। बताया कि मैंने अपना शोध विभागाध्यक्ष डॉ. तत्हीर फातिमा की देखरेख में पूरा किया है। यह काम ओडीओपी योजना को मूर्त रूप देते हुए लखनऊ के चिकन वर्क को बढ़ावा देने वाला होगा।
विज्ञापन

इंडक्शन में विद्यार्थियों के लिए सुझाव
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वद्यालय में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए चल रहा इंडक्शन कार्यक्रम रविवार को संपन्न हुआ। इंडक्शन कार्यक्रम में बीटेक के सभी विषय प्रभारियों ने विद्यार्थियों को विभागों की जानकारी दी और उन्हें विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं, क्विज़ में भी शिरकत कराई गई। इंडक्शन के आखिरी दिन सभी छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए गए और सुझाव, फीडबैक भी दिए। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी रहे छात्रों को इंजीनियरिंग संकाय के निदेशक प्रो. एसके त्रिवेदी द्वारा सर्टिफिकेट दिए गए। कार्यक्रम के समन्वयक शान-ए-फातिमा, साइमा अलीम और डॉ. सैयद असगर रिज़वी,डॉ. मो. शारिक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लविवि के 8 छात्रों का प्लेसमेंट
लखनऊ विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में बीटेक व बीबीए के 08 छात्रों का चयन स्कोलर कंपनी में हुआ है। इसमें हर्षित शुक्ला, आर्यमा पांडेय, राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रशून गुप्ता, हर्षवर्धन त्रिपाठी, हरिकेश तिवारी, अतुल कुमार व प्रिया चौहान शामिल हैं। कंपनी ने छात्रों का चयन बिजनेस डेवलपमेंट ट्रेनी के पद पर किया। प्लेसमेंट इंचार्ज डॉ. हिमांशु पांडेय ने बताया कि अभी हाल ही में इस कंपनी में विश्वविद्यालय के 17 छात्रों का प्लेसमेंट हुआ था। इसी क्रम में 08 और छात्रों का चयन हुआ है। छात्रों को ट्रेनिंग के दौरान 15 हजार रूपये प्रति माह तथा 12 हजार रुपये इंसेन्टिव देंगे। ट्रेनिंग के बाद चयनित छात्रों को अधिकतम 06 लाख प्रतिवर्ष का पैकेज ऑफर किया है। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय व इंजीनियरिंग संकाय के डीन प्रो. एके सिंह ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
पूर्व छात्रों का होगा सम्मान
लविवि का 102वां स्थापना दिवस समारोह 25 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। विवि में तैयारियां शुरू हो गई हैं। विवि प्रशासन इस बार पांच पूर्व छात्रों का सम्मान भी करेगा। ये वे पूर्व छात्र होंगे जिन्होंने समाज के विकास में विशिष्ट योगदान किया है। पहले चरण में सुबह सम्मान समारोह व अन्य कार्यक्रम होंगे जबकि शाम को सांस्कृतिक संध्या होगी

केकेसी में एथलेटिक मीट 22-23 को
श्री जय नारायण मिश्र पीजी कॉलेज (केकेसी) में 50वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन 22-23 नवंबर को किया जाएगा। खास यह कि इस बार एथलेटिक मीट में विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षक भी इसमें शिरकत करेंगे। इसे लेकर कॉलेज के पोर्टल पर पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। प्राचार्या प्रो. मीता साह ने बताया कि मीट में हाई जंप, लांग जंप, जेविलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो का आयोजन होगा। वहीं दूसरे दिन 41 से 50 वर्ष की महिला व पुरुष शिक्षिकाओं के लिए अलग-अलग दौड़ होगी। वहीं कर्मचारियों के लिए भी दौड़ का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed