फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One died and six fall ill after eating rasmalai in Lucknow.

Lucknow News: लखनऊ में खराब रसमलाई खाने से एक की मौत, छह बीमार

Mon, 15 Aug 2022 12:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर , अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर , अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 15 Aug 2022 12:15 PM IST
सार

रक्षाबंधन के मौके पर खराब रसमलाई खाने से एक परिवार में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
One died and six fall ill after eating rasmalai in Lucknow.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रक्षाबंधन के दिन खराब रसमलाई खाने से बीमार पड़े एक ही परिवार के सात लोगों में से रविवार को एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि अन्य छह सदस्यों का सरकारी व निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इन लोगों ने रक्षाबंधन के दिन रसमलाई खाई थी।

विज्ञापन


अयोध्या निवासी रीता गौड़ रक्षाबंधन से पहले अपने मायके कृष्णानगर आई थीं। रक्षाबंधन के दिन वह अपने चचेरे भाई अमित व सुमित को राखी बांधने पारा स्थित चंद्रोदय नगर गई थीं। रीता ने आलमबाग के संजय स्वीट शॉप से मिठाई खरीदी थी। चचेरे भाइयों को राखी बांधकर वह अपने मायके लौट गईं। वही मिठाई रीता के चाचा राकेश, चाची रूपरानी, पिता राजकुमार, मां ज्ञानवती, भाई अमन ने भी खाई। राखी बांधकर लालकुआं में मामा छोटेलाल के घर भी बची मिठाई लेकर गई। मिठाई खाने के बाद पिता राजकुमार गौड़, मां ज्ञानवती, चाचा राकेश कुमार गौड़, चाची रूपरानी, चचेरे भाई अमित व सुमित, मामा छोटेलाल की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


राजकुमार, ज्ञानवती, राकेश को बलरामपुर अस्पताल व रूपरानी, अमित, सुमित और छोटेलाल को आलमबाग स्थित अजंता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रविवार सुबह चाचा राकेश कुमार गौड़ की मौत हो गई, जबकि चचेरा भाई सुमित व मामा छोटेलाल अब भी अजंता हॉस्पिटल में भर्ती हैं। प्रभारी निरीक्षक पारा थाना दधिबल तिवारी नेे बताया कि अमन कुमार गौड़ की तहरीर पर मिठाई दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफएसडीए ने नष्ट कराई ढाई क्विंटल मिठाई
एफएसडीए के सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने केे बाद संजय स्वीट शॉप पर कार्रवाई की गई। यहां से मिठाइयों के छह नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। करीब ढाई क्विंटल मिठाई नष्ट कराई गई है। परिवार की खरीदी रसमलाई का नमूना लेकर भी जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed