{"_id":"6acb87ddf1c44dd597053bb7","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-mbd1026-1961616-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पूजा घी की नई नियमावली के लिए समय देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पूजा घी की नई नियमावली के लिए समय देने की मांग
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने पूजा, हवन और दीपक जलाने के लिए तैयार किए जाने वाले अखाद्य वसा उत्पादों की नई नियमावली के अनुपालन के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि नियम स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उचित है, लेकिन इसे तत्काल लागू करने से व्यापारियों को परेशानी होगी।
उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य लाइसेंस और पंजीकरण धारकों के लिए पूजा घी के नाम से उत्पादों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाई है। ऐसे में व्यापारियों को मौजूदा स्टॉक निकालने और निर्माता कंपनियों को नई पैकिंग तैयार करने के लिए समय मिलना चाहिए।
संजय गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में संगठन का प्रतिनिधिमंडल आयुक्त डॉ. रोशन जैकब से मिलकर नियमावली के अनुपालन के लिए पर्याप्त समय देने की मांग करेगा।