{"_id":"6a7489994ac228a13f038f7f","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1069-1863396-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ऐशबाग जलकल मुख्यालय में आधुनिक वाटर टेस्टिंग लैब शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ऐशबाग जलकल मुख्यालय में आधुनिक वाटर टेस्टिंग लैब शुरू
विज्ञापन
ऐशबाग जलकल मुख्यालय में आधुनिक वाटर टेस्टिंग लैब शुरू
महापौर ने किया उद्घाटन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। पेयजल आपूर्ति जांच के लिए ऐशबाग स्थित जलकल मुख्यालय में आधुनिक वाटर टेस्टिंग लैब बन गई है और बृहस्पतिवार को । महापौर सुषमा खर्कवाल ने इसका शुभारंभ किया। यह लैब शहर में पेयजल गुणवत्ता की नियमित निगरानी में सहायक होगी।
महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि हर नागरिक तक साफ और सुरक्षित पानी पहुंचाना नगर निगम और जलकल विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि नई लैब से पानी के नमूनों की जांच तेजी से हो सकेगी। जांच में क्लोरीन की कमी या हानिकारक बैक्टीरिया जैसी समस्या सामने आने पर विभाग को समय पर जानकारी मिलेगी। इससे आवश्यक सुधार किए जा सकेंगे। पानी की गुणवत्ता पर लगातार नजर रखी जा सकेगी।आधुनिक उपकरणों की मदद से पानी की कई तरह की जांच की जाएगी। इसमें पानी के पीएच स्तर की जांच होगी, जिससे अम्ल या क्षार की मात्रा का पता चलेगा। इसके अलावा, टीडीएस की जांच से पानी में नमक, खनिज और अन्य घुले हुए पदार्थों की मात्रा का आकलन होगा। पानी की कठोरता की भी जांच की जाएगी, जिससे कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिजों की अधिकता का पता चलेगा।