फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: रेलवे की लापरवाही से यात्री हुए परेशान, किसी ने एसी तो किसी ने की पानी की शिकायत

Tue, 14 Apr 2026 10:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news

विज्ञापन
रेलवे की लापरवाही से यात्री हुए परेशान, किसी ने एसी तो किसी ने की पानी की शिकायत

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। रेलवे की लापरवाही से फरक्का एक्सप्रेस और गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने इसकी शिकायत रेलवे में की है।

सोमवार रात लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हुई फरक्का एक्सप्रेस की एसी सेकेंड बोगी ए-1 का दरवाजा टूटकर लटकता रहा। इस कारण अंदर की कूलिंग बाहर निकलने लगी और तापमान गरम हो गया। रेल यात्री अभिषेक दुबे ने इसकी शिकायत रेलवे में दर्ज कराई। रेल सेवा से उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन को गेट की गड़बड़ी ठीक करने की बात कही गई मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके अलावा गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस लखनऊ से रवाना हुई तो इसकी स्लीपर बोगी एस-5 में पानी ही नहीं था। सीट नंबर पांच पर यात्रा कर रहे यात्री शक्ति तिवारी ने इसकी शिकायत दर्ज करायी। गोरखपुर से आनंद विहार जा रही हमसफर एक्सप्रेस में एसी का कम करने की शिकायत यात्री भाष्कर सिंह ने दर्ज करायी। ट्रेन 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी एस-1 की सीट नंबर 54 पर यात्रा कर रहे यात्री ज्ञानवेंद्र मिश्र ने कहा कि सभी यात्रियों को शौचालय और टब में पानी न होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गोरखपुर-यशवंतपुर सुपरफास्ट की बोगी एस-3 के यात्री जितेंद्र कुमार गुप्ता ने और 02563 बरौनी -नई दिल्ली स्पेशल की बोगी बी-5 के यात्री अरशद अली ने भी पानी न होने की शिकायत दर्ज करायी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed