फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: रेलवे भी अब ट्रेनों के संचालन और मेंटीनेंस में करेगा एआई का उपयोग

Tue, 24 Feb 2026 06:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
रेलवे भी अब ट्रेनों के संचालन और मेंटीनेंस में करेगा एआई का उपयोग
विज्ञापन


आईआरआईटीएम ने किया विशेष कार्यशाला का आयोजन

एआई के उपयोग पर किय गया मंथन

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। रेलवे भी अब ट्रेनों के संचालन और मेंटीनेंस में एआई का उपयोग करेगा। यह किस तरह होगा और कितना प्रभावी होगा इसको लेकर मंगलवार को भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान (आईआरआईटीएम) की ओर से एक कार्यशाला का आयेाजन किया गया। इसमें क्षमता निर्माण आयोग (सीबीसी) भारत सरकार की प्रधान सलाहकार चंद्रलेखा मुखर्जी प्रमुख रूप से शामिल हुईं।

इस मौके पर आईआरआईटीएम के महानिदेशक रंजन प्रकाश ठाकुर ने सरकारी संस्थानों में प्रशिक्षण की प्रभावशीलता, पहुंच एवं गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी, कर्मयोगी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म तथा उभरते एआई-सक्षम उपकरणों के उपयोग के बारे में बताया। उन्होंने आधुनिक प्रशिक्षण पद्धतियों को अपनाने तथा राष्ट्रीय क्षमता निर्माण मिशन में आईआरआईटीएम की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया।
विज्ञापन

प्रधान सलाहकार सीबीसी, चंद्रलेखा मुखर्जी ने प्रशिक्षण प्रणाली में प्रौद्योगिकी एवं एआई के एकीकरण के महत्व पर बल दिया, जिससे भविष्य के लिए सक्षम एवं दक्ष सिविल सेवकों का निर्माण किया जा सके। उन्होंने प्रशिक्षण संस्थानों की क्षमता को सुदृढ़ करने तथा सार्वजनिक सेवा प्रशिक्षण में नवाचार, सहयोग एवं उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में क्षमता निर्माण आयोग की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। कार्यशाला में एआई-सक्षम उपकरणों के उपयोग जैसे विषयों पर विषयगत सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों के माध्यम से डिजिटल तत्परता, हाइब्रिड प्रशिक्षण मॉडल, संकाय क्षमता विकास तथा क्षमता निर्माण में एआई के उत्तरदायी उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। आईआरआईटीएम के अपर महानिदेशक संजय त्रिपाठी ने कहा कि यह कार्यशाला ज्ञान आदान-प्रदान, सहयोग को बढ़ावा देने तथा भारत सरकार के मिशन कर्मयोगी के अनुरूप प्रशिक्षण को सुदृढ़ करने हेतु एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed