फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: अग्निवीर जनरल ड्यूटी भर्ती रैली में छठवें दिन आज शामिल होंगे 13 जिलों के अभ्यार्थी

Tue, 10 Feb 2026 06:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
अग्निवीर जनरल ड्यूटी भर्ती रैली में छठवें दिन आज शामिल होंगे 13 जिलों के अभ्यार्थी
विज्ञापन


छावनी के एएमसी स्टेडियम में चल रही

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। छावनी स्थित एएमसी स्टेडियम में चल रही अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) श्रेणी में भर्ती के छठवें दिन बुधवार को फतेहपुर जिले की बिंदकी, फतेहपुर एवं खागा तहसील तथा लखनऊ जिले की मलिहाबाद, बक्शी का तालाब (बीकेटी), मोहनलालगंज व सरोजनीनगर तहसील के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।


आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस जारी सूचना के तहत बुधवार को उत्तर प्रदेश के 13 जिले औरैया, चित्रकूट, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, बाराबंकी, गोंडा, कानपुर देहात, उन्नाव, कानपुर नगर, फतेहपुर और लखनऊ के अभ्यर्थी इस रैली में शामिल हैं। अभ्यर्थियों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे सतर्क रहें और दलालों के झांसे में न आएं। किसी भी गलत तरीके का इस्तेमाल न करें। सेना में चयन पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी होती है, जिसका मकसद सशस्त्र बलों के लिए सबसे अच्छे व योग्य अभ्यर्थियों का चयन करना है। वहीं भर्ती रैली के पांचवे दिन मंगलवार को कानपुर नगर व कानपुर जिले के घाटमपुर, नरवल और बिल्हौर तहसीलों के 911 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed