फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: अतिक्रमण हटवाने सड़क पर उतरीं महापौर, नतीजा रहा सिफर

Tue, 30 Dec 2025 05:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 05:56 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
अतिक्रमण हटवाने सड़क पर उतरीं महापौर, नतीजा रहा सिफर
विज्ञापन


लालबाग इलाके में एक घंटे तक चला अभियान

नगर आयुक्त भी रहे मौजूद

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे महापौर सुषमा खर्कवाल लालबाग में अतिक्रमण हटवाते हुए नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ आगे बढ़ रहीं थी और पीछे फिर उसी तरह अतिक्रमण होता जा रहा है। करीब एक घंटे तक महापौर ने लालबाग में नूर मंजिल वाली बीएन रोड, बालाकदर रोड,कैपर रोड और वाल्मीकि मार्ग तक पैदल चलकर अतिक्रमण हटाया। इस दौरान ठेले खोमचे वाले भागते भी दिखे, कुछ के ठेले, खोमचे और काउंटर जब्त भी किए गए मगर नतीजा सिफर रहा।


बिना पूरी तैयारी के अचानक चलाए गए इस अभियान के दौरान कई जगह विवाद भी हुआ। अभियान के दौरान सड़क किनारे खड़े करीब 10 दो पहिया और एक चार पहिया वाहन भी क्रेन से उठाया गया। हालांकि उन लोगों पर कोई फर्क नहीं पड़ा जो कैपर रोड, वाल्मीकि मार्ग और हरिओम मंदिर वाले मार्ग पर सड़क को ही गैराज बनाए हुए थे। नावेल्टी सिनेमा से दयानिधान पार्क होते हुए नूर मंजिल तक जाने वाली रोड पर कब्जे बने रहे। बीएन रोड पर नूर मंजिल से आगे सड़क पर अतिक्रमण पर कोई फर्क नहीं पड़ा। नगर निगम मुख्यालय के सामने और उसके आगे कैपिटल तिराहे तक फैले अतिक्रमण की ओर रुख ही नहीं किया गया। उससे पहले ही अभियान समाप्त कर दिया गया। महापौर ने कहा कि अतिक्रमण के कारण आवागमन प्रभावित होता है। इसको हटाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा। लोगों को बताया गया है कि वह सड़क पटरी पर कब्जा न करें यदि नहीं मानेंगे तो फिर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed