फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: पुण्यतिथि पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को  दी गई श्रद्धांजलि

Thu, 21 Aug 2025 04:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 04:05 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
पुण्यतिथि पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को  दी गई श्रंद्धाजलि 
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे स्वर्गीय  कल्याण सिंह  की पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को नगर निगम मुख्यालय के सामने स्थापित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल  ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके अमूल्य योगदान को नमन किया।

इस मौके पर महापौर  सुषमा खर्कवाल ने कहा कि कल्याण सिंह का जीवन राष्ट्र और समाज की सेवा को समर्पित था। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए विकास और सुशासन को प्राथमिकता दी। अयोध्या आंदोलन में उनकी ऐतिहासिक भूमिका और श्रीराम मंदिर निर्माण का उनका अटूट संकल्प सदैव याद किया जाएगा। वे केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि जनसेवक और सांस्कृतिक चेतना के वाहक भी थे। कार्यक्रम में सदस्य विधान परिषद  मुकेश शर्मा,  विधायक. नीरज बोरा, महानगर भाजपा अध्यक्ष  आनंद द्विवेदी,  पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, पार्षद दल के उपनेता  सुशील तिवारी ‘पम्मी’, नगर निगम के पार्षदगण, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर  श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed