फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: बृहस्पतिवार को आएगी स्वच्छता रैंकिंग, टॉप फाइव में आएगा अपना शहर

Wed, 16 Jul 2025 11:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:58 AM IST
विज्ञापन
Lucknow news
बृहस्पतिवार को आएगी स्वच्छता रैंकिंग, टॉप फाइव में आएगा अपना शहर
विज्ञापन

बेहतर काम के लिए प्रेसीडेंशियल अवार्ड पक्का, चयन हुआ
शिवरी ने बिगाड़ी थी रैंकिंग अब उसी से सुधरी

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता की रैंकिंग बृहस्पतिवार को जारी होगी। जिसमें इस बार अपना शहर टॉप फाइव में आ सकता है। इसकी पूरी संभावना जताई जा रही है क्योंकि सफाई में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेसीडेंशियल अवार्ड के लिए अपना शहर चयनित हो चुका है। नगर निगम अफसरों की टीम बुधवार को दिल्ली जाने वावी है।
देश का कौन सा शहर सफाई में किस पायदान है उसको लेकर बृहस्पतिवार को दिल्ली में स्वच्छता रैंकिंग जारी की जाएगी। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सफाई में बेहतर काम करने वाले देश के चुनिंदा शहरों को प्रेसीडेंशियल अवार्ड प्रदान करेंगी। बीते साल शहर की स्वच्छता रैंकिंग 27 अंक गिरकर 44वें स्थान पर पहुंच गई थी। जिसको लेकर नगर निगम की काफी किरकिरी हुई थी। रैंकिंग पिछड़ने की सबसे बड़ी वजह शिवरी प्लांट में जमा करीब 20 लाख मीट्रिक टन कूडा रहा था। कचरा प्रबंधन का काम करने वाली चीनी कंपनी इकोग्रीन एनर्जी ने काम में लापरवाही की थी। प्लांट पर कूड़े के निस्तारण के अलावा उसने घरों और पड़ाव घरों से भी कूड़ा उठाने में लापरवाही की थी। जिससे नगर निगम को प्रतियोगिता में कम नंबर मिले थे लेकिन इस बार काम बेहतर हुआ है। जिससे रैंकिंग सुधरने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन


-----------

शिवरी ने बिगाड़ी थी रैंकिंग अब उसी से सुधरी

नगर निगम के अपर नगर आयुक्त डा. अरविंद राव ने बताया बीते साल सबसे कम नंबर शिवरी प्लांट बंद होने की वजह से आए थे। अब प्लांट चालू है और वहां पर जो कूडृ़ा जमा था उसका भी निस्तारण तेजी से हो रहा है। जिस तरह से कूड़े के पहाड़ को कम किया गया है उसको लेकर सभी ने तारीफ की है। केंद्रीय स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारियोंका दल निरीक्षण कर चुका है। उन्होंने पुराने कूड़े के निस्तारण को लेकर सरहाना की थी। बीते माह ब्राजील की टीम ने आकर शिवरी प्लांट को देखा और इसी तरह ब्राजील मे प्लांट लगाने की पेशकश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------

कब क्या रही रैकिंग

2023 में 44वीं

2022 में 17 वीं

2021 में 12वीं

2020 में 12वीं

2019 में 121वीं

2018 में 115वीं

2017 में 269 वीं
----

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed