फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow news

Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल में नई कंपनी को एलपी दवा आपूर्ति का मिला ठेका

Sun, 14 Dec 2025 04:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 04:57 PM IST
विज्ञापन
lucknow news
बलरामपुर अस्पताल में नई कंपनी को एलपी दवा आपूर्ति का मिला ठेका
विज्ञापन


- करीब पंद्रह साल से दो कंपनियां दवाओं की कर रही थी आपूर्ति, नई फर्म
अधिक छूट पर देगी दवा

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में करीब 15 साल बाद लोकल पर्चेज की दवा आपूर्ति करने वाली फर्म टेंडर से बाहर हो गई है। अब नई फर्म को दवा आपूर्ति का ठेका मिला है। नई फर्म दवाओं की आपूर्ति काफी सस्ती दर पर करेंगी। इससे अस्पताल प्रशासन और गरीब मरीजों को काफी राहत मिलेगी। अभी तक फर्में अधिक दर पर दवाएं अस्पताल को उपलब्ध करा रही थीं।

बलरामपुर, सिविल, लोकबंधु जैसे सरकारी अस्पतालों में एलपी (लोकल परचेज) दवाएं खरीदी जाती हैं। हर साल जेम पोर्टल पर ई-टेंडर का दावा किया जाता है। ई-टेंडर में कहीं से भी कोई भी फर्म ऑनलाइन टेंडर डाल सकती है। अब तक शहर के सरकारी अस्पतालों में एलपी दवाओं को अधिक दाम में खरीदने का खेल चल रहा था। इस खेल से सरकार को राजस्व में हर साल लाखों रुपए का नुकसान हो रहा था। हर साल होने वाले टेंडर में ब्रांडेड और जेनेरिक दवाओं की करोड़ों रुपए की खरीद प्रमुख सरकारी अस्पतालों में की जाती है। यह दवाएं अस्पताल में भर्ती होने वाले गरीब मरीजों व माननीयों को नि:शुल्क दी जाती हैं। बीते 15 साल से दो ही फर्म (हजरतगंज के पार्क रोड व नरही स्थित फर्म हैं) इन तीनों अस्पतालों में टेंडर पाती हैं। वही दवा आपूर्ति करती हैं। अभी तक फर्में ब्रांडेड पर साढ़े 10 फीसदी और जेनेरिक पर 41 फीसदी दर से छूट दे रही थीं। बलरामपुर के सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि इस बार नई फर्म को टेंडर मिला है। नई फर्म के जरिए ब्रांडेड दवाओं पर 19 फीसदी और जेनेरिक दवाओं पर पर 47 फीसदी छूट मिलेगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed