{"_id":"6913273ac247154bd0055e50","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1065-1466360-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विदेश से आकर अब इलाज कराना आसान न होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विदेश से आकर अब इलाज कराना आसान न होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश से आकर अब इलाज कराना आसान न होगा
- नेपाली मरीजों की दलाली पर कसेगी नकेल, विदेशी मरीज के भर्ती होते ही
भेजना होगा रिकार्ड
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। निजी अस्पतालों में अब विदेशी मरीज आकर इलाज आसानी से नहीं करा
पाएंगे। मरीज के भर्ती होते ही इसकी जानकारी सीएमओ ऑफिस को देना होगा। इसे
लेकर सीएमओ ऑफिस के जरिये सभी अस्पतालों को पत्र भेजा गया है। इसका सख्ती
से अनुपालन कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। अफसरों का कहना है बड़ी तादाद
में नेपाल के रास्ते मरीज लखनऊ के अस्पतालों में भर्ती होकर इलाज कराते
हैं। इसका काेई भी रिकार्ड विभाग के पास नहीं है। सुरक्षा को लेकर यह
निर्देश शासन के जरिये जारी हुआ है।
राजधानी में बड़ी संख्या में नेपाल समेत दूसरे देशों से मरीज इलाज के लिए आ
रहे हैं। निजी अस्पताल के दलाल भी नेपाली मरीजों को बेहतर इलाज का झांसा
देकर निजी अस्पतालों में भर्ती कराते हैं। निजी अस्पताल संचालक दलालों को
मोटा कमीशन देते हैं। विदेशी मरीजों की ट्रैकिंग के लिए गृह मंत्रालय ने
रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की है। फॉरेन रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस से विदेशी
नागरिकों के फार्म सी-एस भरा जाएगा। इस संबंध में लखनऊ सीएमओ को पुलिस
उपायुक्त अभिसूचना एवं सुरक्षा की तरफ से पत्र जारी किया गया। जिसमें
स्पष्ट कहा गया है कि गृह मंत्रालय के नोटिफिकेशन के क्रम में होटल, सराय,
धर्मशाला, बोर्डिंग हाउस, पेड्ग गेस्ट हाउस, एयर बीएलवी, स्टेहोम, क्लब,
हास्पिटल, धार्मिक स्थलों, शिक्षण संस्थानों, निजी आवास, अस्थाई आवासीय
व्यवस्था आदि स्थानों पर ठहरने वाले विदेशी नागरिकों की जानकारी साझा करनी
होगी। विदेशी नागरिकों के आगमन से 24 घंटे के भीतर उनके मालिक, प्रबंधक को
ऑन लाइन फार्म सी-एस भराना होगा। ऑनलाइन लिंक के माध्यम से अपने आईबी
जनरेशन करते हुए विदेशी नागरिकों के जानकारी भरनी होगी। सीएमओ कार्यालय की
तरफ से सभी निजी नर्सिंग होम को दिशा निर्देश भेज दिए गए हैं। सीएमओ डॉ.
एनबी सिंह का कहना है कि नियमों का पालन न करने पर निजी अस्पतालों पर नकेल कसी जाएगी।