फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow news

Lucknow News: ट्रॉमा सेंटर की नई कैजुअल्टी इसी हफ्ते से होगी शुरू

Thu, 11 Sep 2025 05:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 05:40 PM IST
विज्ञापन
lucknow news
ट्रॉमा सेंटर की नई कैजुअल्टी इसी हफ्ते से होगी शुरू
विज्ञापन

-44 बेड की नई कैजुअल्टी तैयार, आधुनिक सुविधाओं से लैस

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ।
केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में गंभीर मरीजों को रविवार से नई कैजुअल्टी में इलाज मिलेगा। सबसे पहले मरीज को कैजुअल्टी में भर्ती किया जाएगा। तबीयत स्थिर होने के बाद मरीज को संबंधित वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा।

अभी तक ट्रॉमा सेंटर की कैजुअल्टी में 22 बेड थे। गंभीर मरीजों का दबाव काफी था। इसकी वजह से मरीजों को बरामदे में भर्ती कर इलाज मुहैया कराया जाता था। इससे डॉक्टर व कर्मचारियों को इलाज मुहैया कराने की दिक्कत होती थी। मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए ट्रॉमा प्रशासन ने बेड बढ़ाने का फैसला किया। इसके लिए खाली पड़ी जगह को कैजुअल्टी के विस्तार की योजना बनाई गई। ट्रॉमा सीएमएस डॉ. प्रेमराज सिंह ने बताया कि नई कैजुअल्टी बनकर तैयार हो गई है। रविवार से मरीजों की भर्ती नई कैजुअल्टी में शुरू की जाएगी। अब इसमें 22 की जगह 44 बेड हो गए हैं। यहां दोगुने मरीजों की भर्ती से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। ट्रॉमा में सबसे पहले मरीज यही लाए जाएंगे। प्राथमिक इलाज के बाद ही मरीज को संबंधित विभागों में शिफ्ट किया जाएगा। डॉ. प्रेमराज ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में 491 बेड थे। 22 बेड बढ़ गए हैं। ऐसे में बेड की संख्या 513 हो गई है। प्रतिदिन 350 से अधिक मरीज इमरजेंसी में आ रहे हैं। लगभग 150 से ज्यादा मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। बाकी मरीजों को प्राथमिक इलाज के बाद घर या फिर दूसरे सरकारी अस्पतालों में ले जाने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed