फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow news

Lucknow News: छह माह तक बच्चे को केवल स्तनपान कराए

Thu, 11 Sep 2025 05:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 05:34 PM IST
विज्ञापन
lucknow news
छह माह तक बच्चे को केवल स्तनपान कराए 
विज्ञापन



वीरांगना अवंतीबाई चिकित्सालय में स्तनपान कक्ष का उद्घाटन हुआ


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। 

मंडलायुक्त रोशन जैकब के मार्गदर्शन में  वीरांगना अवंतीबाई जिला  महिला चिकित्सालय के बाल रोग विभाग  में स्तनपान कक्ष  (नर्सिंग यूनिट)  का उद्घाटन बृहस्पतिवार को हुआ।  यह स्तनपान कक्ष   लखनऊ लेडीज़ सर्कल 84 एवं लखनऊ राउंड टेबल 136 की पहल पर  लेडीज सर्कल इंडिया के “प्रोजेक्ट आयुष्मा”  के तहत स्थापित किया गया है। 

प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक  डा. ज्योति मेहरोत्रा ने कहा कि यह स्तनपान कक्ष बहुत उपयोगी है। यहां पर जो भी महिलाएं आती हैं या वार्ड में रहती हैं । उन्हें बच्चों को स्तनपान कराने  में अब किसी तरह की झिझक नहीं होगी। स्तनपान हर बच्चे का अधिकार है। छह माह तक बच्चे को केवल स्तनपान कराना चाहिए। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.सलमान ने कहा कि  जन्म के एक घंटे के अंदर यानी गोल्डन आवर में नवजात को स्तनपान शुरू कर देना चाहिए।  मां का पहला दूध(कोलस्ट्रम)  बच्चे को जरूर दें | यह बच्चे का पहला टीका होता है । यदि किसी कारण वश बच्चा स्तनपान नहीं कर पा रहा तो दूध निकालकर साफ़ कटोरी चम्मच से पिलाये। छह माह तक बच्चे को ऊपर का कुछ भी न दें। छह माह के बाद बच्चे को मां के दूध के साथ अर्द्धठोस आहार देना शुरू करें।
विज्ञापन


इस अवसर पर लखनऊ लेडीज़ सर्कल 84 की चेयरलेडी  आरुषि पांडेय ने कहा, “यह कक्ष  विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाएगी। 

लखनऊ राउंड टेबल 136 के चेयरमैन सिद्धार्थ सक्सेना ने कहा, महिलाओं के सशक्तिकरण और बच्चों की शिक्षा के माध्यम से स्वतंत्रता दिलाना हमारा मुख्य ध्येय है। यह परियोजना उसी दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed