फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow news

Lucknow News: राजधानी में 500 गर्भवती के नहीं बने ई वाउचर

Tue, 09 Sep 2025 05:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 05:19 PM IST
विज्ञापन
lucknow news
राजधानी में 500 गर्भवती के नहीं बने ई वाउचर
विज्ञापन


- ई वाउचर से निजी केंद्र पर होता मुफ्त अल्ट्रासाउंड, खाते में पैसा न होने से इस माह में दूसरी बार नहीं जनरेट हुए वाउचर

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। अलीगंज इलाके की रहने वाली गर्भवती अनीता सीएचसी पर लगे सत्र पर ई वाउचर जनरेट कराने के लिए गई थी। सीएचसी पर उनकी जांच हो गई मगर ई वाउचर जनरेट नहीं हो सका। उन्हें महिला अस्पताल से जांच कराने की सलाह देकर वापस कर दिया गया। ऐसी स्थिति मंगलवार को सभी सीएचसी की रही। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत लगे सत्र में किसी भी सीएचसी से ई वाउचर जनरेट नहीं हो सके। सभी सीएचसी से उन्हें अगले सत्र में आने की बात कहकर वापस किया गया। बजट न होने से ई वाउचर जनरेट नहीं हो रहे हैं। ऐसी नौबत सितंबर माह के दूसरे सत्र में आई है।

सीएमओ के अधीन 20 सीएचसी का संचालन हो रहा है। इसमें नौ सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कार्यक्रम के तहत हर माह की एक, नौ, 16 और 24 तारीख को गर्भवती का नि:शुल्क इलाज, अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था की जाती है, जिन सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। उन सीएचसी से गर्भवतियों को ई-वाउचर जनरेट करके दिया जाता है। उस ई-वाउचर से गर्भवती अपने नजदीकी निजी केंद्र पर जाकर मुफ्त अल्ट्रासाउंड कराती थी। हर सीएचसी जरिये 25-30 ई वाउचर जनरेट किए जाते हैं। एक अनुमान के मुताबिक, हर सत्र में करीब 500 ई वाउचर गर्भवती को वितरित किए जाते हैं। ई वाउचर 30 दिन तक ही वैध होता है। बजट न होने से ई वाउचर जनरेट नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में गर्भवतियों को दूसरे सरकारी अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। वहां पर पहले से ही अल्ट्रासाउंड की भीड़ है। नतीजा गर्भवती निजी केंद्रों पर शुल्क देकर जांच करवाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


वर्जन

जिले में 74 निजी केंद्र से स्वास्थ्य विभाग का अनुबंध है। इन केंद्रों पर गर्भवतियों का नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड किया जाता है। दो सत्र से कुछ समस्या आ रही हैं इसका समाधान कराया जाएगा ताकि गर्भवती को दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. एनबी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed