फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow news

Lucknow News: केजीएमयू गेट से उठा ले गए मरीज, बंधक बनाकर वसूली

Thu, 14 Aug 2025 05:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 05:14 PM IST
विज्ञापन
lucknow news
केजीएमयू गेट से उठा ले गए मरीज, बंधक बनाकर वसूली
विज्ञापन


- बेटे ने सीएमओ आफिस पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत, वसूली व इलाज में लापरवाही का आरोप

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर गेट से दलाल मरीज को निजी अस्पताल उठा ले गए। मरीज को बंधक बनाकर वसूली की गई। शिकायत पर परिजनों को धमकाया। बेटे ने सीएमओ आफिस पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। सीएमओ ने जांच के आदेश दिए हैं। बेटे का कहना है इलाज में लापरवाही से मरीज की हालत बेहद नाजुक हो गई है।

सीतापुर रामकोट के रहने वाले ज्ञान प्रकाश शुक्ला 55 मानसिक रोग से ग्रस्त हैं। बीती 11 अगस्त को मरीज ने नशीली दवाएं खा लिया था। परिजनों ने पहले सीतापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां के डाक्टरों ने 12 अगस्त को उनको ट्रामा सेंटर रेफर किया था। मरीज ट्रामा सेंटर के गेट पहुंचा था तभी बेटे सूरज के मोबइल नंबर पर कई बार फोन आया। बेटे को कॉल करने वाले बेहतर व सस्ते का इलाज का झांसा देकर यूनाइटेड हास्पिटल में भर्ती करा दिया। वहां इलाज के नाम पर पचास हजार रूपये कुछ घंटो में वसूल लिए गए। मरीज की स्थिति सुधरने की बजाय गंभीर हो गई। परिजनों ने डिस्चार्ज के लिए दबाव बनाया तो मना कर दिया। बिल भुगतान न करने पर निजी अस्पताल संचालक ने मरीज को बंधक बना लिया। बेटे ने शिकायत की धमकी दिया तो उससे एक सादे कागज पर साइन करा कर मरीज को अस्पताल से निकाल दिया। बेटे ने सीएमओ आफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। सीएमओ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है परिजनों संग अस्पताल संचालक के बयान दर्ज किए जाएंगे। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


बीते माह अस्पताल पर हुआ था झगड़ा

यूनाइटेड हॉस्पिटल गेट पर बीते माह मरीज शिफ्ट कराने को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस ने अस्पताल के पार्टन सुमित समेत कई लोगों को हिरासत में लिया था। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करने की बजाय शांति भंग में चालान किया था। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के जरिये कोई भी कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed