फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LUCKNOW NEWS

Lucknow News: लामार्ट का छात्र लापता, मां ने पति पर दर्ज कराई एफआईआर

Fri, 25 Aug 2023 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 09:48 PM IST
विज्ञापन
LUCKNOW NEWS
लखनऊ। लामार्ट कॉलेज का एक 13 वर्षीय छात्र बुधवार सुबह स्कूल जाने के बाद लापता हो गया। छात्र की मां ने अपने पति और अज्ञात पर गौतमपल्ली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस छात्र की तलाश में जुटी है। उसकी आखिरी लोकेशन कोलकाता मिली है। पुलिस की एक टीम कोलकाता के लिए रवाना हुई है।
विज्ञापन



माल एवेन्यू निवासी एनआरआई सिमि अहमद अपने बेटे साद अशरफउद्दीन अहमद के साथ रहती हैं। सिमि के मुताबिक बुधवार सुबह सात बजे साद लामार्ट कॉलेज जाने के लिए घर से निकला था। लेकिन, वह स्कूल नहीं पहुंचा। उनके मोबाइल नंबर पर दोपहर तीन बजे बेटे के नंबर से एक व्हाट्सएप मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि...मुझे स्कूल से आने में देर हो जाएगी। शाम छह बजे एक और मैसेज आया...जिसमें लिखा था...सिमि आईएम लीविंग टू द यूएसए विद अब्बा, आई डू नॉट वांट टू स्टे विद यू। प्लीज लीव मी अलोन...। मैसेज पढ़ने के बाद सिमि ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। उनका आरोप है कि उनके पति शाद अहमद उसको ले गए हैं या फिर किसी अन्य की साजिश है। डीसीपी सेंट्रल अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द छात्र मिल जाए। सुराग मिला है।
विज्ञापन




पासपोर्ट की वैधता खत्म है...इसलिए साजिश की आशंका



तहरीर में सिमि ने लिखा है कि उनके बेटे साद के पासपोर्ट की वैधता खत्म है। ऐसे में उसको यूएसए नहीं ले जाया जा सकता। ये बात उनके पति को भी पता है। यही वजह है कि साजिश की आशंका है। ऐसा तो नहीं कि किसी अन्य ने ऐसा किया हो। जिसने साजिश के तहत बेटे के मोबाइल से उनको मैसेज करवाए। पुलिस सभी बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉल रिसीव न होने से शक गहराया

पुलिस के मुताबिक, वर्तमान में दंपती साथ में नहीं रहते हैं। चूंकि जब मैसेज आए तो सिमि ने बेटे और पति के नंबर पर कॉल की, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। अब मोबाइल बंद हैं। इसलिए पति पर शक है। बेटे के पास एक मोबाइल था। जो बंद है। उसकी आखिरी लोकेशन कोलकाता ट्रेस की गई है। जानकारी के मुताबिक सिमि के पति मूलरूप से कोलकाता के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed