{"_id":"6500ce49d4a4da48320f5d54","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1021-411915-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ''बिजली'' के इम्तिहान में स्मार्ट मीटर फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ''बिजली'' के इम्तिहान में स्मार्ट मीटर फेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नरेश शर्मा
लखनऊ। बिजली कड़कने से खराब हुए स्मार्ट बिजली मीटरों की शिकायतें मंगलवार शाम तक दर्ज होती रहीं। खराब मीटर की वजह से बिजली आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान रहे। सबसे ज्यादा 65 स्मार्ट मीटर की खराबी की शिकायत उतरेठिया उपखंड में दर्ज हुई। हालांकि, राजधानी में खराब स्मार्ट मीटर की तादाद तीन हजार से अधिक बताई जा रही है। पावर कॉर्पोरेशन ने पूरे प्रदेश से बिजली कड़कने से खराब हुए स्मार्ट मीटरों की रिपोर्ट तलब की है।
राजधानी में बिजली कड़कने से कितने स्मार्ट मीटर क्षतिग्रस्त हुए, इसकी सही जानकारी अभी खंडीय अभियंताओं के पास नहीं है। आशियाना के सेक्टर-एफ निवासी संगीता अग्रवाल, सेक्टर-आई निवासी कलावती सहित 20 लोगों ने सोमवार को शिकायत दर्ज कराई थी। बहरहाल जेई-एसडीओ बता रहे हैं कि सोमवार से शिकायतें दर्ज होने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह मंगलवार शाम तक चलता रहा। हर खंड में औसतन 30 स्मार्ट मीटर के खराब होने की शिकायत आई है। लेसा के कुल 26 खंड हैं। उतरेठिया, चिनहट , गोमतीनगर विस्तार, गोमतीनगर, जानकीपुरम, कुर्सी रोड, ठाकुरगंज, सआदतगंज, राजाजीपुरम, साउथ सिटी, कानपुर रोड, आशियाना एवं चौक क्षेत्र से सबसे ज्यादा शिकायतें दर्ज हुई हैं।
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर के सेंसर क्षतिग्रस्त होने का अंदेशा
परीक्षण खंड के एक्सपर्ट्स को अंदेशा है कि बिजली कड़कने के कारण स्मार्ट मीटर के सेंसर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे मीटरों का हार्डवेयर भी प्रभावित हुआ, जिससे उनमें लगे सिम ने काम करना बंद कर दिया। इससे बिजली की आउटगोइंग सप्लाई बंद हो गई। हालांकि, कॉर्पोरेशन प्रबंधन ने इस सिलसिले में जांच के लिए समिति गठित नहीं की है।
विज्ञापन
गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल
बड़े पैमाने पर बिजली कड़कने से स्मार्ट मीटर खराब होने से इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। जानकारों का कहना है कि कोई भी प्रोडक्ट हो, बनाने वाली कंपनी उसको हर पैमाने पर परखने का दावा करती हैं। उनका आरोप है कि यूपी पावर कॉर्पोरेशन के पूर्व प्रबंधन ने स्मार्ट मीटरोें की खरीद से पहले उसकी गुणवत्ता को ठीक से नहीं जांचा-परखा।
एमडी ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
यूपी पावर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर बिजली कड़कने से खराब हुए स्मार्ट मीटरों पर विद्युत वितरण निगमों के एमडी से चर्चा की। उन्होंने 24 घंटे के अंदर खराब हुए स्मार्ट मीटरों की सूची तलब की है। चेयरमैन के निर्देश के बाद क्षतिग्रस्त स्मार्ट मीटरों को सूचीबद्ध करने का सिलसिला शुरू हो गया।
कंपनी बिना शुल्क बदल रही खराब मीटर
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी भवानी सिंह खंगारौत ने बताया कि बिजली कड़कने से खराब हुए स्मार्ट मीटरों को बदलने का काम ईईएसएल ने शुरू कर दिया है। ऐसे स्मार्ट मीटरों को बदलने के लिए उपभोक्ताओं से कोई शुल्क भी नहीं जमा कराया जा रहा है।