{"_id":"64ed05416bef779216088294","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1021-394466-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदुरै ट्रेन हादसा: जांच हुई तेज, अफसरों से हो सकती है पूछताछ, लापरवाही अब भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदुरै ट्रेन हादसा: जांच हुई तेज, अफसरों से हो सकती है पूछताछ, लापरवाही अब भी जारी
Tue, 29 Aug 2023 02:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 02:00 PM IST
सार
मदुरै ट्रेन हादसे में लापरवाही को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे के अफसरों से पूछताछ हो सकती है। इस संबंध में लखनऊ जंक्शन प्रशासन को सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
बंद बोगी में जिस तरह लोग जा रहे हैं और प्लेटफॉर्म पर बिना जांच अंदर आ रहे हैं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मदुरै रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी टूरिस्ट बोगी में गैस सिलिंडर से लगी आग के मामले की जांच तेज हो गई है। जल्द ही पूर्वोत्तर रेलवे के अफसरों से हादसे के संबंध में पूछताछ हो सकती है। आरपीएफ कंट्रोल रूम को 17 अगस्त की शाम 3:45 से 4:20 बजे तक की लखनऊ जंक्शन की सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
दक्षिणी सर्किल के रेल संरक्षा आयुक्त एएम चौधरी ने घटना की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कई साक्ष्यों की पड़ताल की और रेलकर्मियों के बयान दर्ज किए हैं। मदुरै स्टेशन पर तैनात आरपीएफ की केस डायरी में एलपीजी सिलिंडर के कारण आग लगने की बात कही गई है। ऐसे में अब रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अफसरों से पूछताछ कर सकते हैं। हादसे में लखनऊ के दो, सीतापुर के पांच, लखीमपुर खीरी और हरदोई के एक-एक यात्री की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अखिलेश से मिलने पहुंचे स्वामी प्रसाद के बयानों से नाराज महंत, कहा-उन्हें पार्टी से निकालें या माफी मंगवाएं
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - घोसी उपचुनाव: भाजपा ने दो दर्जन से अधिक मंत्री, 60 से ज्यादा विधायक और पदाधिकारियों को किया तैनात
हादसे के बाद भी यह हाल...
लखनऊ जंक्शन पर दो लगेज स्कैनर, दोनों खराब
लखनऊ जंक्शन पर दो लगेज स्कैनर लगे हैं। दोनों महीनों से खराब पड़े हुए हैं। दूसरी ओर चारबाग रेलवे स्टेशन पर एक लगेज स्कैनर है। पर, यहां न तो कोई लगेज स्कैन कराता है और न ही वहां बैठे आरपीएफ के जवान टोकते हैं।
आठ जगह खुली एंट्री
चारबाग रेलवे स्टेशन पर मुख्य प्रवेशद्वार पर भले ही आरपीएफ कर्मी मिल जाएं, पर सैलून साइड, खम्मनपीर मजार, सदर, यार्ड, कानपुर की ओर वाला छोर ऐसी जगहें है, जहां से यात्री बिना जांच के स्टेशन पर पहुंच जाते हैं। ऐसे ही लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर कैब वे के दोनों छोर पर एंट्री खुली हुई है, जहां जांच के कोई इंतजाम नहीं है। दोनों स्टेशनों की सुरक्षा के लिए इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम है। 120 से अधिक सीसीटीवी लगे हुए हैं। पर, फुटेज लेने लायक नहीं हैं।
बगैर जांच ट्रेनों में चढ़ रहा पार्सल
चारबाग रेलवे स्टेशन पर पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम बनाया जा रहा है। यह पुरानी कवायद है। फिलहाल स्टेशन पर बुक होने वाले पार्सलों की जांच के लिए अभी भी कोई इंतजाम नहीं है। स्कैनर नहीं हैं। ऐसे ही सामान ट्रेनों में लोड हो रहा है। हालांकि लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर पार्सल जांच के लिए स्कैनर लगा है, जिसके लिए चार्ज लिया जाता है।