फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A lady hanged her self after hanging her children in martinpurwa in Lucknow.

Lucknow: बेटे-बेटी को फंदे से लटकाने के बाद मां ने भी फांसी लगाकर दे दी जान

Sat, 12 Aug 2023 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 12 Aug 2023 02:10 AM IST
सार

राजधानी लखनऊ के गौतमपल्ली के मार्टिनपुरवा में बेटे-बेटी को लटकाने के बाद मां ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। कमरे का दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची पर वारदात के कारणों का पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
A lady hanged her self after hanging her children in martinpurwa in Lucknow.
मृतक महिला सौम्या। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के गौतमपल्ली के मार्टिनपुरवा में बृहस्पतिवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां बड़ी मस्जिद के पास किराये पर रहने वाले होटलकर्मी की पत्नी ने अपने बेटे और बेटी को कमरे में फंदे से लटका दिया। मासूमों की मौत के बाद महिला ने उसी कमरे में फांसी लगा अपनी जान भी दे दी। पति काम से लौटा तो घटना का पता चला। पुलिस के आलाधिकारियों ने छानबीन के बाद तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। कमरे से मिले सुसाइड नोट की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


एसीपी हजरतगंज अरविंद कुमार ने बताया कि बिहार के मुजफ्फरपुर का रवि कुमार एक साल से मार्टिनपुरवा में रमेश के मकान की चौथी मंजिल पर पत्नी सौम्या देवी (32), बेटे विराट (03) और बेटी अंशु (02) के साथ किराये पर रह रहा है। वह कैसरबाग स्थित जिमखाना क्लब में वेटर है। रवि के अनुसार रोजाना की तरह बृहस्पतिवार रात वह करीब 12.30 बजे ड्यूटी से लौटा। उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया, पर सौम्या ने कोई जवाब नहीं दिया। रवि ने उसे कॉल किया तो फोन भी नहीं उठा। इस बीच मकान में रहने वाले अन्य किरायेदार भी जमा हो गए। सबने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, पर नाकाम रहे। इस बीच रवि ने खिड़की से झांककर देखा तो सौम्या का शव फंदे से लटकता मिला। उसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी तो इंस्पेक्टर गौतमपल्ली रिकेश कुमार सिंह टीम के साथ पहुंचे। इसके बाद पुलिस बेलचे की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई।
विज्ञापन


अलग-अलग फंदों पर लटकते मिले शव
एसीपी हजरतगंज के मुताबिक कमरे का मंजर देखकर सभी सन्न रह गए। सौम्या, उसके बेटे और बेटी के शव छत की टिनशेड में लगे एंगल में साड़ी/दुपट्टे के सहारे अलग-अलग फंदों से लटक रहे थे। यह देख रवि चीखें मारकर रोने लगा और अपनी जान देने की बात कहने लगा। मोहल्ले के लोगों ने उसे किसी तरह संभाला। पुलिस ने तीनों को फंदे से उतारकर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूटी-फूटी भोजपुरी में लिखा सुसाइड नोट मिला
एसीपी हजरतगंज ने बताया कि कमरे से सुसाइड नोट मिला है। इसमें सौम्या ने टूटी-फूटी भोजपुरी भाषा में पति से रुपये बचाने को लेकर कुछ बात लिखी है। एसीपी ने बताया कि पूरी बात समझ में नहीं आई है, पर लग रहा है कि पति-पत्नी में रुपये को लेकर कुछ मनमुटाव था। सुसाइड नोट को जांच के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed