फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LUCKNOW NEWS

Lucknow News: सुबह-शाम सिरदर्द बना जाम

Wed, 09 Aug 2023 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
LUCKNOW NEWS

विज्ञापन


लखनऊ। स्कूलों की छुट्टी होने के बावजूद मंगलवार को शहर जाम में जूझा। हनुमान सेतु और केडी सिंह बाबू स्टेडियम के पास सुबह के वक्त वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। लोगों ने हनुमान मंदिर के बगल से जाने वाली रोड का सहारा लिया तो वहां भी जाम लग गया।



हनुमान सेतु और केडी सिंह बाबू स्टेडियम के पास हादसे वाले स्थलों को सुधारने के लिए काम चल रहा है। इसको लेकर निर्माण स्थल पर की गई बैरिकेडिंग से सड़क संकरी हो चली है। इसकी वजह से हनुमान सेतु से परिवर्तन चौक जाने वाली रोड पर भीषण जाम लगा। दफ्तर जाने के लिए घर से निकले लोग जाम में जूझते रहे। देखते ही देखते वाहनों की कतार हनुमान मंदिर तक लग गई। दफ्तर जाने की जल्दी में लोगों ने हनुमान मंदिर के बगल से जाने वाली रोड पर अपने वाहन मोड़ लिए, तो वहां भी जाम लग गया। एक से डेढ़ घंटे तक हनुमान सेतु पर ट्रैफिक दौड़ने के बजाय रेंगता रहा। परिवर्तन चौक से केडी सिंह बाबू स्टेडियम के पास भी सड़क पर निर्माण की वजह से जाम देखने को मिला। वहीं, शाम को दफ्तर से लौटते लोग सिकंदरबाग चौराहे से लेकर निशातगंज पुल पर लगे लंबे जाम में जूझे। पुल कुछ देर के लिए पूरी तरह ब्लाॅक हो गया। ट्रैफिक पुलिसकर्मी यातायात सामान्य कराने के लिए एक घंटे पसीने बहाते रहे।
विज्ञापन


रात आठ बजे लामार्ट गर्ल्स के बाहर लगा जाम



लामार्ट गर्ल्स कॉलेज के बाहर मंगलवार रात अचानक जाम लग गया। कॉलेज में एक कार्यक्रम के खत्म होने के बाद जैसे ही अभिभावक बच्चों को अपने-अपने वाहनों से लेने के लिए पहुंचे, ट्रैफिक थम गया। कॉलेज के बाहर जाम की सूचना पाकर मौके पर हजरतगंज पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को सामान्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed