फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News

Lucknow News: तिरुपति से आएगा बब्बर शेर

Wed, 09 Aug 2023 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Lucknow News
लखनऊ। नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान को जल्द ही एक बब्बर शेर मिल सकता है। श्री वेंकटेश्वर जूलॉजिकल पार्क तिरुपति से वन्यजीव एक्सचेंज के लिए एनओसी मिल गई है। अब बस केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण नई दिल्ली की हरी झंडी मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन




जू की निदेशक अदिति शर्मा ने बताया कि वन्यजीव एक्सचेंज के तहत हमें वेंकटेश्वर जूलॉजिकल पार्क की एनओसी मिल गई है। वहां से हमें बब्बर शेर मिलेगा। इसके बदले में यहां से टाइगर या कौन सा वन्यजीव दिया जाएगा, अभी यह तय नहीं हुआ है। वन्यजीव के एक्सचेंज के लिए जरूरी केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण नई दिल्ली की मंजूरी के लिए कार्यवाही की जा रही है। वहां से हरी झंडी मिलते ही तिरुपति से बब्बर शेर को लाया जाएगा। गौरतलब है कि बुजुर्ग हो चले बब्बर शेर पृथ्वी की पिछले दिनों मौत हो गई। 2015 में उसे छत्तीसगढ़ के विलासपुर प्राणि उद्यान से लाया गया था। उसकी संगिनी करीब 17 साल की वसुंधरा भी अब बुजुर्ग हो चली है। जू में फिलहाल वसुंधरा और 2016 में जन्मीं उसकी दो मादा शावक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed