फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Legislature's monsoon session will run for five days from August 7

Lucknow News: विधानमंडल का मानसून सत्र सात अगस्त से, चलेगा पांच दिन तक; अनुपूरक बजट पेश करेगी सरकार

Wed, 26 Jul 2023 09:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 26 Jul 2023 09:23 PM IST
सार

विधानमंडल के मानसून सत्र में सरकार कुछ विधेयक और अध्यादेश भी पेश करेगी। विधानसभा की नई नियमावली भी पेश की जा सकती है। मानसून सत्र में सरकार जहां अपनी उपलब्धियां प्रस्तुत करेगी। वहीं विपक्ष सरकार को अनुपूरक बजट सहित अन्य मुद्दों पर घेरने का प्रयास करेगा।

विज्ञापन
Lucknow News: Legislature's monsoon session will run for five days from August 7
विधानमंडल (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र सात अगस्त से शुरू होगा। करीब पांच दिन तक चलने वाले सत्र में सरकार वित्तीय वर्ष 2023-24 का पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे और विधान परिषद के प्रमुख सचिव राजेश सिंह की ओर से बुधवार को मानसून सत्र का कार्यक्रम जारी किया गया। सत्र 11 अगस्त तक चलने की संभावना है।

विज्ञापन


विधानमंडल के मानसून सत्र में सरकार कुछ विधेयक और अध्यादेश भी पेश करेगी। विधानसभा की नई नियमावली भी पेश की जा सकती है। मानसून सत्र में सरकार जहां अपनी उपलब्धियां प्रस्तुत करेगी। वहीं विपक्ष सरकार को अनुपूरक बजट सहित अन्य मुद्दों पर घेरने का प्रयास करेगा। विधानसभा में सत्ता पक्ष की ताकत बढ़ी हुई होगी। सुभासपा के छह सदस्य जुड़ने के बाद अब सत्तापक्ष की संख्या 280 होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed