{"_id":"6522e5a42d589b84de013eb5","slug":"lucknow-news-laborer-was-murdered-by-strangulation-three-brothers-in-custody-post-mortem-report-confirms-mu-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : गला कसकर की गई थी मजदूर की हत्या, तीन भाई हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : गला कसकर की गई थी मजदूर की हत्या, तीन भाई हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि
Sun, 08 Oct 2023 10:54 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 08 Oct 2023 10:54 PM IST
सार
पुलिस अब मृतक के तीन भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इनके नाम मृतक की पैंट की जेब से बरामद पर्ची में लिखे थे। पुलिस अब मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में जानकीपुरम में शनिवार को सीतापुर के मजदूर प्रकाश पाल (48) का शव मिला था। रविवार को हुए पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि उसकी गला कसकर हत्या की गई थी। पुलिस अब मृतक के तीन भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इनके नाम मृतक की पैंट की जेब से बरामद पर्ची में लिखे थे। पुलिस अब मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
जानकीपुरम में नहर रोड पर छवि शांति धाम के सामने शनिवार दोपहर एक युवक का शव पड़ा मिला था। शिनाख्त सीतापुर के तंबौर निवासी प्रकाश पाल के रूप में हुई थी। आशंका है कि रस्सी से गला कसा गया। डीसीपी नॉर्थ एसएम कासिम आब्दी ने बताया कि प्रकाश के पास से एक पर्ची बरामद हुई थी। जिसमें तीन लोगों के नाम शिवराज, सुमित और छोटा बौरा का नाम लिखा था।
विज्ञापन
आगे लिखा था कि इनसे बहुत ज्यादा झगड़ा हुआ है। ये मुझे मार सकते हैं। ये सभी भी सीतापुर के ही रहने वाले हैं। डीसीपी के मुताबिक, तीनों से पूछताछ की जा रही है। आशंका है कि आपसी विवाद, लेनदेन, आशनाई या नशेबाजी में वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस जल्द वारदात का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन