फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : Junior assistant who sells beneficiary's nutrition in the market suspended

Lucknow News : लाभार्थियों का पोषाहार बाजार में बेचने वाला कनिष्ठ सहायक निलंबित

Fri, 30 Sep 2022 09:51 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 30 Sep 2022 09:51 AM IST
सार

योजना के तहत पोषाहार के रूप में मिले 1573 किग्रा चना दाल, 4932 किलोग्राम खाद्य तेल और 307.71 किलोग्राम किट बैग की आपूर्ति प्राप्त करने के बाद भी सचिन ने उसे विभागीय गोदाम में जमा नहीं किया था। इस खाद्यान्न की कुल कीमत 12.80 लाख हैं।

विज्ञापन
Lucknow News : Junior assistant who sells beneficiary's nutrition in the market suspended
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

निदेशक आईसीडीएस कपिल सिंह ने पोषाहार वितरण में 12.80 लाख से अधिक राशि का गबन करने के आरोप में कनिष्ठ सहायक सचिन कुमार को निलंबित कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सचिन शामली के कांधला ब्लॉक में तैनात है। इसके अलावा सुल्तानपुर के कुड़वार ब्लॉक पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बृजेंद्र प्रकाश मिश्रा को भी घूसखोरी के आरोप में निलंबित किया गया है। 

विज्ञापन


आदेश के मुताबिक विभागीय योजना के तहत पोषाहार के रूप में मिले 1573 किग्रा चना दाल, 4932 किलोग्राम खाद्य तेल और 307.71 किलोग्राम किट बैग की आपूर्ति प्राप्त करने के बाद भी सचिन ने उसे विभागीय गोदाम में जमा नहीं किया था। इस खाद्यान्न की कुल कीमत 12.80 लाख हैं। यही नहीं सचिन ने इतनी बड़ी मात्रा में खाद्यान्न प्राप्त करने के बाद भी उसे न तो स्टाक रजिस्टर में दर्ज किया गया था और न ही संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी का हस्ताक्षर ही कराया गया था। 
विज्ञापन


जांच हुई तो पाया गया कि सचिन ने सभी सामग्री को बाजार में बेच दिया गया है। इस आधार पर सचिन को निलंबित किया गया है। साथ ही उसके  खिलाफ क्षेत्रीय थाने में धारा 420 और 409 केतहत मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सुल्तानपुर के कुड़वार ब्लॉक में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बृजेंद्र प्रकाश मिश्रा पर एक व्यक्ति से पांच लाख रुपये घूस लेने के आरोप में निलंबित किया है। बृजेंद्र पर रायबरेली के पूरे दूबे गांव के रहने वाले नीरज कुमार शुक्ला से नौकरी दिलाने के नाम पर 5 लाख रुपये लेने की शिकायत सतर्कता अधिष्ठान से की गई थी। इस मामले की शिकायत डीएम को भी मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed