फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: JE suspended after audio of demanding bribe of twenty thousand goes viral

Lucknow News : बीस हजार की रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल होने पर एके शर्मा ने किया जेई को निलंबित

Sat, 23 Sep 2023 07:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 23 Sep 2023 07:45 PM IST
सार

ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने किसान विनय कुमार से बिजली कनेक्शन देने के लिए 20 हजार रूपये की घूस मांगने के ऑडियो के वायरल होने पर अमेठी उपकेंद्र के जेई अनुपम त्रिपाठी को शनिवार निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Lucknow News: JE suspended after audio of demanding bribe of twenty thousand goes viral
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने गोसाईंगंज के रहमत नगर निवासी किसान विनय कुमार से बिजली कनेक्शन देने के लिए 20 हजार रूपये की घूस मांगने के ऑडियो के वायरल होने पर अमेठी उपकेंद्र के जेई अनुपम त्रिपाठी को शनिवार निलंबित कर दिया है। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता राम प्रीत प्रसाद ने आदेश जारी किये, और जांच कमेटी गठित की है। 

विज्ञापन


किसान विनय कुमार के मुताबिक उसने 18 जून को कनेक्शन के लिए लिए आवेदन किया था। जेई ने लाइन ओवर लोड बताते हुए 1.22 लाख रूपये का एस्टीमेट बना दिया। किसान ने फिर 20 अगस्त को कनेक्शन के लिए आवेदन किया, जिस पर जेई भड़क गए और कहा कि एस्टीमेट की रक़म जमा करने पर ही कनेक्शन मिलेगा। किसान ने आठ सितंबर को सीएम पोर्टल पर शिकायत की, तो जेई ने 12 सितंबर को बुलाया, और बातचीत की। 
विज्ञापन


किसान का आरोप है कि जेई ने कनेक्शन करने के एवज़ में 20 हज़ार मांगे। किसान ने जेई से बातचीत को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, फिर ऊर्जा मंत्री से शिकायत की। बीते शुक्रवार की शाम किसान से घूस माँगते जेई का आडियो वायरल हुआ तो जेई निलंबित कर दिया गया है। ऊर्जा मंत्री ने भ्रष्टाचार में सम्मिलित ऐसे विद्युत कार्मिकों पर सख्त कारवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि खराब कार्य संस्कृति वाले विद्युत कार्मिक ऊर्जा विभाग की रडार पर हैं। कार्मिक उपभोक्ताओं के हित में कार्य करें, नहीं तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


... ऑडियो की बातचीत के कुछ अंश
जेई - तुम चंगू-मंगू के चक्कर में क्यों पड़े रहे, डायरेक्ट बात क्यों नहीं की
किसान- साहब हम कैसे डायरेक्ट बात करते
जेई- डायरेक्ट बात करने की जरूरत थी, अच्छा बताओ 20 हजार दे पाओगे
किसान - साहब पांच दिन में 15 हजार इकट्ठा कर पाए, वह भी कर्ज लेकर
जेई-नहीं, 10 हजार उनको भी देना होगा, अच्छा लाए हो
किसान- 12 हजार मेरे पास है, तीन अभी घर से मंगाए लेते
जेई- ठीक है, जब चंगू-मंगू न हो, तो दे जाना, आने से पहले कॉल करना
(नोट: चंगू-मंगू इलाके के दलाल हैं, और रिश्वत में 10 हजार दूसरे इंजीनियर का हिस्सा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed