{"_id":"652c3338b82b260c2d0caad4","slug":"lucknow-news-jan-seva-sahayak-party-declared-candidates-for-11-lok-sabha-seats-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : जन सेवा सहायक पार्टी ने घोषित किए 11 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : जन सेवा सहायक पार्टी ने घोषित किए 11 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी
Mon, 16 Oct 2023 12:15 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 16 Oct 2023 12:15 AM IST
सार
इसी के साथ उन्होंने लोकसभा प्रभारियों की भी घोषणा की। साथ ही लोकसभा चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग की।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नवरात्रि के पहले दिन जन सेवा सहायक पार्टी ने प्रदेश में 11 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ओपी सिंह लोधी ने प्रेस क्लब में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में इसकी घोषणा की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रामपुर से डॉ. ओपी सिंह लोधी, आंवला से हेमा सिंह लोधी, रायबरेली से राजेश सिंह यादव, अमेठी में मिथलेश सिंह चौहान, लखनऊ में राकेश कुमार अग्रवाल, उन्नान में डॉ. राजाराम लोधी, मुरादाबाद में मोहम्मद अंसार अहमद सिद्दीकी, मैनपुरी ओमवीर सिंह लोधी, शाहजहांपुर में भानु सिंह, झांसी में राधेश्याम लोधी, सीतापुर पूनम कश्यप को प्रत्याशी बनाया गया है। इसी के साथ उन्होंने लोकसभा प्रभारियों की भी घोषणा की। साथ ही लोकसभा चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग की।
विज्ञापन