फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: IPS Vijay Kumar removed from CBCID, now DG Vigilance

Lucknow: डीजीपी विजय कुमार CBCID से हटे, अब डीजी विजिलेंस का मूल चार्ज, 12 घंटे में दो बार तैनाती में फेरबदल

Wed, 08 Nov 2023 06:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 08 Nov 2023 06:35 PM IST
सार

राज्य सरकार ने बुधवार को डीजीपी विजय कुमार को सौंपी गयी जिम्मेदारियों में अहम बदलाव कर दिया। सुबह उनको डीजी सीबीसीआईडी के पद से हटा दिया गया।

विज्ञापन
Lucknow News: IPS Vijay Kumar removed from CBCID, now DG Vigilance
विजय कुमार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राज्य सरकार ने बुधवार को डीजीपी विजय कुमार को सौंपी गयी जिम्मेदारियों में अहम बदलाव कर दिया। सुबह उनको डीजी सीबीसीआईडी के पद से हटा दिया गया। उनके स्थान पर डीजी एसआईबी (सहकारिता प्रकोष्ठ) आनंद कुमार को सीबीसीआईडी में तैनात किया गया है। वहीं दूसरी ओर यूपी 112 की महिला कर्मियों के आंदोलन के मामले की गाज एडीजी अशोक कुमार सिंह पर गिरी है। उनको हटाकर डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। एडीजी प्रशासन नीरा रावत को यूपी 112 का नया एडीजी बनाया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि विजय कुमार के पास अब तक डीजी सीबीसीआईडी का मूल पदभार था। इसके अलावा डीजी विजिलेंस और डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। बुधवार को सीबीसीआईडी से हटाए जाने के बाद उनको विजिलेंस का मूल पदभार सौंप दिया गया। वह डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार पूर्व की तरह संभालते रहेंगे। माना जा रहा है कि सीबीसीआईडी में लंबित जांचों की बढ़ती संख्या और हाल ही में गोंडा में दलित की मौत के मामले की विवेचना फर्जी तरीके से 14 बार बदलने की वजह से सीबीसीआईडी में किसी दूसरे अधिकारी को तैनात किया गया है। उल्लेखनीय है कि विजय कुमार आगामी 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed