{"_id":"65b938e726e279af880de798","slug":"lucknow-news-instructions-to-take-action-against-many-officials-for-negligence-in-electricity-supply-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : बिजली आपूर्ति में लापरवाही पर कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : बिजली आपूर्ति में लापरवाही पर कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश
Tue, 30 Jan 2024 11:29 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 30 Jan 2024 11:29 PM IST
सार
अध्यक्ष ने केस्को के अन्तर्गत पराग डेरी क्षेत्र के अधिषासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता तथा अवर अभियन्ता के विरूद्ध चेतावनी जारी करने के निर्देष दिये हैं। पूर्वांचल डिस्काम के अन्तर्गत चंदौली के अधिशासी अभियन्ता को विद्युत आपूर्ति में लापरवाही के आरोप में एडवर्स इंट्री देने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
उप्र. पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में विद्युत आपूर्ति में लापरवाही पर पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लेसा के अन्तर्गत आलमबाग के समर विहार तथा श्रृंगारनगर में विद्युत आपूर्ति बाधित होने की जानकारी अधिषासी अभियन्ता से ली। सही उत्तर न देने पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
अध्यक्ष ने केस्को के अन्तर्गत पराग डेरी क्षेत्र के अधिषासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता तथा अवर अभियन्ता के विरूद्ध चेतावनी जारी करने के निर्देष दिये हैं। पूर्वांचल डिस्काम के अन्तर्गत चंदौली के अधिशासी अभियन्ता को विद्युत आपूर्ति में लापरवाही के आरोप में एडवर्स इंट्री देने के निर्देश दिये। यहां के अधिशासी अभियंता को चेतावनी दी गयी। जौनपुर ईडीडी-चतुर्थ के अधिशासी अभियंता के विरूद्ध भी कार्यवाही करते हुये प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिये गये।
विज्ञापन
आशीष गोयल ने फतेहपुर के ईडीडी-द्वितीय को भी चेतावनी जारी की गयी। बलिया के अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता व अवर अभियन्ता को चार्जशीट देने का निर्णय लिया। यहां छह घंटे आपूर्ति बाधित थी। इसी तरह टुंडला व आगरा ईडीडी को विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण एडवर्स इंट्री के निर्देश दिये। मेरठ के अन्तर्गत मवाना के अधिषासी अभियन्ता को भी चेतावनी देने के निर्देश अध्यक्ष ने दिए।
विज्ञापन