{"_id":"63237fd3c0226e78844cd69a","slug":"lucknow-news-in-17-districts-33-to-75-percent-crops-were-damaged-apc-verified-the-data","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : 17 जिलों में 33 से 75 फीसदी तक फसलें हुईं खराब, एपीसी ने किया डाटा का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : 17 जिलों में 33 से 75 फीसदी तक फसलें हुईं खराब, एपीसी ने किया डाटा का सत्यापन
Fri, 16 Sep 2022 01:11 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 16 Sep 2022 01:11 AM IST
सार
सरकार ने कम बरसात से प्रभावित जिलों में फसल खराब होने का सर्वे कराया था। इसमें सामने आया है कि चंदौली, गाजीपुर, महाराजगंज, देवरिया, मिर्जापुर, भदोही, बलिया, मऊ सहित 17 जिलों में कम बारिश के कारण 33 से 75 फीसदी तक फसलें खराब हुई हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में कम बारिश के कारण 33 से 75 फीसदी तक फसलें खराब हुई हैं। कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) मनोज कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को इन 17 जिलों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर डाटा का सत्यापन कर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सरकार ने कम बरसात से प्रभावित जिलों में फसल खराब होने का सर्वे कराया था। इसमें सामने आया है कि चंदौली, गाजीपुर, महाराजगंज, देवरिया, मिर्जापुर, भदोही, बलिया, मऊ सहित 17 जिलों में कम बारिश के कारण 33 से 75 फीसदी तक फसलें खराब हुई हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सामने आया है कि ऐसी भी तहसीलें हैं, जहां न सिंचाई के साधन है और न ही बारिश हुई है। एपीसी ने ऐसी तहसीलों में खरीफ के साथ रबी की फसलों को हुए नुकसान का भी आकलन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारियों ने मांगा समय
राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव सुधीर गर्ग का कहना है कि सर्वे रिपोर्ट तैयार की जा रही है। सभी जिलों से रिपोर्ट पूरी नहीं मिली है। प्रदेश में हो रही बरसात के मद्देनजर कुछ जिलाधिकारियों ने सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए समय मांगा है।
विज्ञापन