{"_id":"641c6399fbda8544ba00a5f8","slug":"lucknow-news-hotel-employee-hanged-due-to-stress-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : तनाव के चलते होटल कर्मचारी ने लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : तनाव के चलते होटल कर्मचारी ने लगा ली फांसी
Thu, 23 Mar 2023 08:05 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 23 Mar 2023 08:05 PM IST
सार
बाराबंकी के फतेहपुर निवासी शशांक अवस्थी तीन साल से गाजीपुर सेक्टर डी में किराये पर रह रहा था। शशांक एक होटल में काम करता था। मकान में ही बने दूसरे कमरे में किराए पर रहने वाले राजश्री ने बताया कि शशांक ने 11 बजे फोन कॉल की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में गाजीपुर के सेक्टर डी इलाके में होटल कर्मचारी शशांक अवस्थी (24) ने फांसी लगा ली। आत्महत्या के पीछे मानसिक तनाव को वजह बताया गया है। वहीं, इंदिरानगर सेक्टर-19 में एक तलाकशुदा महिला ने भी आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि महिला मानसिक रूप से बीमार थीं।
विज्ञापन
बाराबंकी के फतेहपुर निवासी शशांक अवस्थी तीन साल से गाजीपुर सेक्टर डी में किराये पर रह रहा था। शशांक एक होटल में काम करता था। मकान में ही बने दूसरे कमरे में किराए पर रहने वाले राजश्री ने बताया कि शशांक ने 11 बजे फोन कॉल की। इस दौरान राजश्री सीतापुर में थे। शाम को कमरे पर पहुंचे और शशांक को आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
कुछ घंटे बाद राजश्री ने फिर शशांक का कमरा खटखटाया तभी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मकान मालिक और अन्य लोग दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंचे तो देखा कि शशांक का शव पंखे में रस्सी के सहारे लटक रहा था। पुलिस का कहना है कि शशांक अच्छी नौकरी को लेकर तनाव में था। इसके चलते ही उसने जान दे दी।
विज्ञापन