फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Hawala traders were doing forex trading in the guise of tour and travels

Lucknow News : टूर एंड ट्रैवल्स की आड़ में हवाला कारोबारी कर रहे थे फॉरेक्स ट्रेडिंग

Sun, 02 Apr 2023 08:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 02 Apr 2023 08:57 PM IST
सार

ईडी की पड़ताल में सामने आया है कि वाराणसी के हवाला कारोबारी शैलेंद्र कुमार सिंह अपनी कंपनी आरजे ट्रेडविंग्स प्राइवेट लिमिटेड और बीडी दुबे बिना भारतीय रिजर्व बैंक से किसी लाइसेंस के बिना विदेशी मुद्राओं के ओवर-द-काउंटर अवैध व्यापार में लिप्त थे।

विज्ञापन
Lucknow News: Hawala traders were doing forex trading in the guise of tour and travels

विस्तार

धार्मिक नगरी वाराणसी के हवाला कारोबारी टूर एंड ट्रैवल्स की आड़ में गैरकानूनी तरीके से फॉरेक्स ट्रेडिंग कर रहे थे। ईडी ने पटना और वाराणसी में बीते दिनों छापे मारने के बाद जांच में यह खुलासा किया है। ईडी की पड़ताल में सामने आया है कि वाराणसी के हवाला कारोबारी शैलेंद्र कुमार सिंह अपनी कंपनी आरजे ट्रेडविंग्स प्राइवेट लिमिटेड और बीडी दुबे बिना भारतीय रिजर्व बैंक से किसी लाइसेंस के बिना विदेशी मुद्राओं के ओवर-द-काउंटर अवैध व्यापार में लिप्त थे।

विज्ञापन


दरअसल, जीआरपी वाराणसी से मिली सूचना के बाद ईडी ने पटना के होटल कारोबारी एपी सिन्हा और वराणसी के हवाला कारोबारियों और उनके सहयोगियों के आठ ठिकानों पर पिछले सप्ताह छापा मारा था। फेमा के तहत की गयी इस कार्रवाई में पटना के होटल कारोबारी के ठिकानों से बरामद दस्तावेजों से 50 करोड़ रुपये के गैरकानूनी लेन-देन का पता चला है। 
विज्ञापन


साथ ही, लाखों रुपये की ब्लैकमनी को वाराणसी के हवाला कारोबारियों के जरिए विदेशी मुद्रा में बदलने का खुलासा भी हुआ। इसके बाद ईडी ने वाराणसी में दोनों हवाला कारोबारियों के कैंट और दौलतपुर के ठिकानों को भी खंगाला। जांच में सामने आया कि दोनों बीते कई सालों से लोगों की ब्लैकमनी को विदेशी मुद्रा में बदल रहे थे। इसमें वाराणसी का कैरियर गौतम मुखर्जी और पटना निवासी सतीश कुमार लाभ व बीनू कक्कनट्टु जोस शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी पर्यटकों का उठाया फायदा
छापों के दौरान ईडी ने जब दोनों हवाला कारोबारियों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि धार्मिक नगरी होने की वजह से वाराणसी में खासी तादाद में विदेशी पर्यटक आते हैं। जो छोटे-छोटे खर्चों के लिए अक्सर दुकानदारों, ऑटो एवं रिक्श चालकों को डॉलर या दूसरी विदेशी मुद्रा देते हैं। इस विदेशी मुद्रा को हम उनसे लेकर उनको हवाला के जरिए मिली ब्लैकमनी सौंप देते थे। ईडी की जांच में 9000 अमरीकी डाॅलर, 50 पाउंड, 200 दुर्लभ प्राचीन विदेशी सिक्के, बेहिसाब नकदी के लेन-देन से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए हैं। साथ ही, 50 हजार यूएस डॉलर बदले जाने की पुष्टि भी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed