{"_id":"64299ac042cd5512c30a9495","slug":"lucknow-news-guddu-muslim-took-shelter-at-dr-akhlaq-s-house-gave-50-thousand-rupees-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umesh Pal Case: माफिया अतीक के बहनोई डॉ. अखलाक के घर ली थी गुड्डू मुस्लिम ने पनाह, दिए थे 50 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umesh Pal Case: माफिया अतीक के बहनोई डॉ. अखलाक के घर ली थी गुड्डू मुस्लिम ने पनाह, दिए थे 50 हजार रुपये
Mon, 03 Apr 2023 12:53 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:53 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
Umesh Pal Murder Case
- फोटो :
अमर उजाला
विस्तार
मेरठ से गिरफ्तार किए गये माफिया अतीक अहमद के बहनाेई डॉ. अखलाक के घर पर उमेश पाल हत्याकांड के शूटर गुड्डू मुस्लिम ने पनाह ली थी। राजूपाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद रोडवेज की बस से पश्चिमी यूपी की तरफ फरार हुए गुड्डू मुस्लिम के मेरठ में डॉ. अखलाक के घर आकर ठहरने का पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद हो चुका है। बीते कई दिनों से शूटरों की तलाश में जुटी एसटीएफ को जैसे ही सीसीटीवी से इसका सुराग मिला, उसने डॉ. अखलाक को गिरफ्तार कर लिया।
एसटीएफ के अधिकारियों के मुताबिक डॉ. अखलाक ने पूछताछ में कबूला है कि उसने गुड्डू मुस्लिम को दूसरी जगह भागने से पहले 50 हजार रुपये दिए थे। जांच में ये भी सामने आया है कि डॉ. अखलाक साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद और बरेली जेल में बंद अशरफ से लगातार मोबाइल पर बातें करता था। अतीक के इशारे पर ही उसने गुड्डू मुस्लिम को पनाह दी थी।
अब प्रयागराज पुलिस अखलाक को उमेश पाल हत्याकांड में 120बी का आरोपी बनाने जा रही है। डॉ. अखलाक से पूछताछ में ये भी पता चला है कि करीब एक वर्ष पूर्व देवरिया जेल कांड में सीबीआई अतीक के बेटे उमर को तलाशने मेरठ में डॉ. अखलाक के घर पर पहुंची थी। हालांकि उमर कुछ घंटे पहले ही वहां से भाग निकला था।