फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : Gold worth 86.70 lakh recovered from the airport, was carrying it hidden in the belt

Lucknow News : एयरपोर्ट से 86.70 लाख का सोना बरामद, बेल्ट में छिपाकर ला रहा था, रियाद से लखनऊ आई थी फ्लाइट

Thu, 01 Sep 2022 07:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 01 Sep 2022 07:51 PM IST
सार

विमान के एक पैसेंजर ने बताया कि उसके पास कोई बहुमूल्य सामान नहीं है और ग्रीन चैनल से निकलने की फिराक में लग गया। लेकिन जब उसे स्कैनर से गुजारा गया तो बेल्ट के पास धातु वाली वस्तु के होने की जानकारी मिली।

विज्ञापन
Lucknow News : Gold worth 86.70 lakh recovered from the airport, was carrying it hidden in the belt
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में अमौसी एयरपोर्ट पर रियाद से पहुंची फ्लाइट से कस्टम के अधिकारियों ने 86.70 लाख रुपये का सोना बरामद किया है। तस्कर सोने को बेल्ट के पीछे छिपाकर ला रहा था। यात्री को गिरफ्तार कर पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संयुक्त आयुक्त कस्टम अजय मिश्र के मुताबिक एयरपोर्ट पर रियाद से पहुंची सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या एसवी 894 की लैंडिंग हुई।

विज्ञापन

 

विमान के एक पैसेंजर ने बताया कि उसके पास कोई बहुमूल्य सामान नहीं है और ग्रीन चैनल से निकलने की फिराक में लग गया। लेकिन जब उसे स्कैनर से गुजारा गया तो बेल्ट के पास धातु वाली वस्तु के होने की जानकारी मिली। उसे अलग कर गहन जांच-पड़ताल की गई तो सोना बरामद हुआ, जिसे उसने चूरा बनाने के बाद जेली में मिलाकर पाउच में रखा हुआ था और उस पाउच को बेल्ट के पीछे कमर में बांधा था। पकड़े गए सोने का वजन 1661 ग्राम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed