फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Gift to Kanpur before Diwali, road for ring road stuck for years cleared

Lucknow News : दिवाली से पहले कानपुर को तोहफा, बरसों से अटके रिंग रोड का रास्ता साफ

Thu, 02 Nov 2023 07:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 02 Nov 2023 07:15 PM IST
सार

दिवाली के बाद दो पैकेज पर काम शुरू कर दिया जाएगा। रिंग रोड बनने से एक तरफ कानपुर में यातायात का दबाव काफी कम होगा तो दूसरी तरफ उन्नाव, रायबरेली, कानपुर देहात, औरैया से लेकर झांसी तक कनेक्टिविटी पहले से भी ज्यादा सुगम हो जाएगी।

विज्ञापन
Lucknow News: Gift to Kanpur before Diwali, road for ring road stuck for years cleared
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरसों से अटके कानपुर रिंगरोड की राह की अड़चनें खत्म हो गई हैं। चार पैकेज में बनने वाले रिंग रोड के तीन पैकेज का टेंडर फाइनल हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के तहत तीनों पैकेज के निर्माण पर 1807 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

विज्ञापन


दिवाली के बाद दो पैकेज पर काम शुरू कर दिया जाएगा। रिंग रोड बनने से एक तरफ कानपुर में यातायात का दबाव काफी कम होगा तो दूसरी तरफ उन्नाव, रायबरेली, कानपुर देहात, औरैया से लेकर झांसी तक कनेक्टिविटी पहले से भी ज्यादा सुगम हो जाएगी। रिंग रोड के जरिये कानपुर-प्रयागराज हाईवे और लखनऊ एक्सप्रेसवे को एयरपोर्ट से सीधे कनेक्टिविटी भी दी जाएगी।
विज्ञापन


कानपुर रिंग रोड का निर्माण चार पैकेजों में किया जाना है। इनमें से तीन पैकेज के निर्माण का टेंडर हिलवेज कंस्ट्रक्शन को मिला है। पहला पैकेज सचेंडी से मंधना 23.3 किलोमीटर का है, जिसपर 647 करोड़ रुपये खर्च होंगे। तीसरा पैकेज रमईपुर से आटा गांव का 19.2 किलोमीटर का है, जिसपर 613 करोड़ खर्च होंगे। चौथा पैकेज 24.5 किलोमीटर का सचेंडी से मधगांव का होगा, जिसपर 547 करोड़ का खर्च आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह कुल 93 किलोमीटर के रिंग रोड में 67 किलोमीटर के लिए काम फाइनल हो गया है। दूसरे पैकेज के 26 किलोमीटर लिए नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है, जिसे जल्द फाइनल कर दिया जाएगा। पैकेज एक और चार का काम दिवाली के बाद शुरू हो जाएगा। रिंगरोड में रूमा और उन्नाव के आटा के बीच गंगा नदी पर 1.2 किलोमीटर लंबा पुल भी बनेगा। पिछले दस वर्ष से रिंगरोड केवल फाइलों में थी, जो अब हकीकत में उतरने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed