फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Genome sequencing of every sample will be done, ready from medical college to district hospital.

Lucknow News : हर सैंपल की होगी जीनोम सिक्वेसिंग, मेडिकल कॉलेज से लेकर जिला अस्पताल तक तैयार

Tue, 19 Dec 2023 06:54 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 19 Dec 2023 06:54 AM IST
सार

प्रदेश के सभी अस्पतालों को पखवारेभर पहले ही इंफ्लुएंजा से संबंधित केस की स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए गए थे। इसमें सर्दी जुखाम, बुखार के साथ निमोनिया के मरीजों की संख्या पांच से अधिक होने पर तत्काल संबंधित क्षेत्र में मुख्यालय से टीम भेजने की तैयारी की गई है।

विज्ञापन
Lucknow News: Genome sequencing of every sample will be done, ready from medical college to district hospital.
जीनोम

विस्तार

केरल में कोविड के नए वैरिएंट को लेकर प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों एवं जिला अस्पताल में तैयारी पूरी है। कोविड के मरीज मिलने पर संबंधित सैंपल की जीनोम सिक्वेसिंग कराई जाएगी। प्रदेश के सभी अस्पतालों को पखवारेभर पहले ही इंफ्लुएंजा से संबंधित केस की स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए गए थे। इसमें सर्दी जुखाम, बुखार के साथ निमोनिया के मरीजों की संख्या पांच से अधिक होने पर तत्काल संबंधित क्षेत्र में मुख्यालय से टीम भेजने की तैयारी की गई है। इसकी नियमित निगरानी की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई केस नहीं मिला है। 13 से 17 के बीच मॉक ड्रिल भी की जा चुकी है। 

विज्ञापन


अब केरल में नए वैरिएंट के मरीज मिलने के बाद सभी अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि कोविड के मद्देनजर हर तैयारी दुरुस्त रखी जाए। पॉजीटिव पाए जाने वाले मरीजों के सैंपल की जीनोम सिक्वेसिंग कराई जाए। स्वास्थ्य महानिदेशक डा. दीपा त्यागी ने बताया कि सभी अस्पतालों में पहले से ही अलर्ट जारी है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में कोई भी कोविड का केस नहीं मिल रहा है। आक्सीजन से लेकर मरीजों को भर्ती करने तक की पर्याप्त व्यवस्था पहले से ही मौजूद है। इसकी नियमित निगरानी भी की जा रही है।
विज्ञापन


क्या है जीनोम सिक्वेसिंग
क्या है जीनोम सिक्वेसिंगजीनोम सिक्वेंसिंग एक तरह से किसी वायरस का बायोडाटा होता है। कोई वायरस कैसा है, किस तरह दिखता है, इसकी जानकारी जीनोम से मिलती है। इसी वायरस के विशाल समूह को जीनोम कहा जाता है। वायरस के बारे में जानने की विधि को जीनोम सीक्वेंसिंग कहते हैं। इससे ही कोरोना के नए स्ट्रेन के बारे में पता चला है। स्ट्रेन को वैज्ञानिक भाषा में जेनेटिक वैरिएंट कहते हैं। सरल भाषा में इसे अलग-अलग वैरिएंट भी कह सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed