फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Gang rape of a girl after entering her house in broad daylight, accused caught in CCTV

Lucknow News : दिनदहाड़े घर में घुसकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी

Tue, 31 Oct 2023 06:39 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 31 Oct 2023 06:39 AM IST
सार

लखनऊ में आलमबाग में दिनदहाड़े दरवाजा तोड़कर घर में घुसे दो युवकों ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर उसकी मां की हत्या करने व चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी। मुख्य आरोपी के भाई पर धमकी देने का आरोप है।

विज्ञापन
Lucknow News: Gang rape of a girl after entering her house in broad daylight, accused caught in CCTV
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखनऊ में आलमबाग में दिनदहाड़े दरवाजा तोड़कर घर में घुसे दो युवकों ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर उसकी मां की हत्या करने व चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी। मुख्य आरोपी के भाई पर धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसको कोर्ट में पेश किया। जहां से वह जेल भेजा गया। घर में घुसते हुए दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं।

विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक 25 अक्तूबर को वह घर पर अकेली थी। मां ड्यूटी पर गई थीं। शाम करीब चार बजे आलमबाग के रामनगर निवासी सुमित उसके घर पर आया। दरवाजा न खोलने पर गाली गलौज करता रहा। फिर उसने दरवाजा तोड़ा और भीतर घुस गया। युवती से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब वह नाकाम रहा तो उसने अपने साथी साहिल सिद्दीकी को भी बुला लिया। युवती आरोप है कि दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद भाग निकले। युवती का आरोप है कि सुमित का भाई अमन उसको लगातार धमकी दे रहा है कि अगर उसने पुलिस में शिकायत की तो उसको बदनाम कर देगा। एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास ने बताया कि आरोपी सुमित की गिरफ्तारी की जा चुकी है। सीसीसीटी फुटेज को कब्जे में लिया गया। बतौर साक्ष्य विवेचना में शामिल किया गया है। सुमित युवती का पहले से परिचित रहा है।
विज्ञापन


अश्लील फोटो खींचे, वायरल करने की धमकी दी
पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने दुष्कर्म के वक्त उसकी अश्लील फोटो भी क्लिक कीं। विरोध करने पर धमकी दी कि वह फोटो वायरल कर देंगे। धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। डर की वजह से वह पहले चुप थी। आखिर में 27 अक्तूबर को एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के बाद अस्पताल में भर्ती मुख्य आरोपी
एडीसीपी ने बताया कि मुख्य आरोपी सुमित पुलिस की निगरानी में है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसको डेंगू हुआ है। घटना के बाद वह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर से उसके बारे में बातचीत की गई है। जब डॉक्टर उसको डिस्चार्ज करेंगे तब उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं तीसरे आरोपी अमन की भूमिका की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed