फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Four officers suspended for negligence in disposal of complaints, answers sought from three

Lucknow News : शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर चार अफसर निलंबित, तीन से जवाब तलब

Thu, 21 Dec 2023 08:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 21 Dec 2023 08:19 PM IST
सार

मुख्यमंत्री के सचिव अमित सिंह ने बताया कि सीएम ने गत दिनों आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा की थी। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर अधिकारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Lucknow News: Four officers suspended for negligence in disposal of complaints, answers sought from three
Suspend - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पर आई शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर चार अफसरों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं दो अफसरों से जवाब तलब किया है। एक अफसर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के सचिव अमित सिंह ने बताया कि सीएम ने गत दिनों आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा की थी। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर अधिकारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अमित सिंह ने बताया कि कानपुर नगर की तहसील नर्वल में शिकायतकर्ता की फाइल गायब होने के आठ माह बाद भी अपर जिलाधिकारी ने तत्कालीन पेशकार अनुज त्रिपाठी पर कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि, उन्हें दोषी पाया गया था। उन्होंने बताया कि अपर जिलाधिकारी को स्पष्टीकरण नोटिस देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी निलंबित
सुल्तानपुर के भदैया ब्लॉक के सलाहपुर गांव में घूस लेकर अपात्र को प्रधानमंत्री आवास की पहली किश्त जारी करने की शिकायत मिली थी। मामले में संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई थी। लेकिन खंड विकास अधिकारी ने मामले को मांग श्रेणी में फ्लैग करते हुए स्पेशल क्लोज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे शिकायतकर्ता को फीडबैक देने का विकल्प समाप्त हो गया जो कि शासनादेश का उल्लंघन है। सीएम दफ्तर ने ग्राम्य विकास विभाग को खंड विकास अधिकारी को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

कुशीनगर में बीडीओ से जवाब तलब
कुशीनगर में ग्राम पंचायत की निर्माणाधीन सड़क को अधूरा छोड़ने की शिकायत के निस्तारण में लापरवाही पर मोचीचक के खंड विकास अधिकारी को स्पष्टीकरण नोटिस जारी कर तलब किया जाएगा।

प्रभारी निरीक्षक निलंबित होंगे
सुल्तानपुर की कादीपुर तहसील के हांसापुर गांव में ग्रामसभा की जमीन पर लगे पेड़ों को काटकर बेचने की शिकायत के मामले में जयसिंहपुर क्षेत्राधिकारी और मोतीगढ़पुर थाना के उपनिरीक्षक ने लापरवाही के साथ ही पोर्टल पर सतही रिपोर्ट प्रस्तुत की। सीएम दफ्तर ने गृह विभाग को क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर को स्पष्टीकरण नोटिस देने और मोतीगढ़ थाना के प्रभारी निरीक्षक को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने हरदोई के ग्राम पेड़ाबहर में मिली शिकायत पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी एएस गंगवार ने लापरवाही बरतने पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।


दो अधिशासी अधिकारी निलंबित
सीतापुर में नाली निर्माण की समस्या का समाधान करने में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने नगर पालिका बिसवां के अधिशासी अधिकारी विजयपाल सिंह और नगर पालिका सीतापुर के अधिशासी अधिकारी वैभव त्रिपाठी को सचेत करने की संस्तुति की है। सीएम दफ्तर ने नगर विकास विभाग को दोनों अधिशासी अधिकारियों को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed