फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : Four officers including text book officer transferred due to delay in supply of books

Lucknow News : किताबों की आपूर्ति में देरी के कारण पाठ्य पुस्तक अधिकारी समेत चार अफसरों का तबादला

Fri, 16 Sep 2022 11:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 16 Sep 2022 11:10 PM IST
सार

अब तक पाठ्य पुस्तक अधिकारी व वरिष्ठ विशेषज्ञ, निर्माण व वरिष्ठ विशेषज्ञ, स्कूल शिक्षा के पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे श्याम किशोर तिवारी को अब समग्र शिक्षा, राज्य परियोजना कार्यालय, लखनऊ में वरिष्ठ विशेषज्ञ पद पर तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Lucknow News : Four officers including text book officer transferred due to delay in supply of books
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शासन ने प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में निशुल्क किताबों के वितरण की व्यवस्था संभाल रहे बेसिक शिक्षा विभाग के पाठ्य पुस्तक अधिकारी का तबादला कर दिया है। माना जा रहा है कि उन्हें किताबों की आपूर्ति निर्धारित समय सीमा में न हो पाने के कारण हटाया गया है। इसके अलावा तीन अन्य अधिकारी इधर से उधर किए गए हैं।

विज्ञापन


अब तक पाठ्य पुस्तक अधिकारी व वरिष्ठ विशेषज्ञ, निर्माण व वरिष्ठ विशेषज्ञ, स्कूल शिक्षा के पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे श्याम किशोर तिवारी को अब समग्र शिक्षा, राज्य परियोजना कार्यालय, लखनऊ में वरिष्ठ विशेषज्ञ पद पर तैनात किया गया है। विभागीय अधिकारी इसे सामान्य तबादला करार दे रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसके पीछे जिलों में किताबों की आपूर्ति समय से न हो पाना बता रहे हैं। गौरतलब है कि कुल साढ़े 11 करोड़ किताबों की आपूर्ति विभिन्न जिलों में पांच सितंबर तक होनी थी, लेकिन अभी तक यह पूरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


उधर, अन्य तबादलों में लखनऊ डायट के प्राचार्य पवन कुमार सचान का स्थानांतरण संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रशिक्षण, एससीईआरटी लखनऊ के पद पर किया गया है। साथ ही उन्हें पाठ्य पुस्तक अधिकारी व मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) लखनऊ मंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं संयुक्त शिक्षा निदेशक, प्रशिक्षण, एससीईआरटी लखनऊ के पद पर तैनात अजय कुमार सिंह को प्राचार्य डायट लखनऊ के पद पर भेजा गया है। इसी तरह प्राचार्य, राज्य शिक्षा संस्थान, प्रयागराज के पद पर तैनात डॉ. आशुतोष दुबे को उप निदेशक, एससीईआरटी लखनऊ के पद भी स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed