{"_id":"6429b35ac53ea4c8dd0cdb97","slug":"lucknow-news-forced-to-drink-alcohol-molested-case-on-guest-faculty-of-lucknow-university-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : जबरन पिलाई शराब, छेड़छाड़ की, लखनऊ विश्वविद्यालय के गेस्ट फैकल्टी पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : जबरन पिलाई शराब, छेड़छाड़ की, लखनऊ विश्वविद्यालय के गेस्ट फैकल्टी पर केस
Sun, 02 Apr 2023 10:25 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 02 Apr 2023 10:25 PM IST
सार
इंदिरानगर निवासी छात्रा विवि के सेकंड परिसर से स्नातक द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। उसके पिता के मुताबिक 31 मार्च की सुबह करीब 11 बजे विवि में गेस्ट फैकल्टी के तौर पर पढ़ाने वाले शिक्षक पंकज कुमार उपाध्याय ने छात्रा को कॉल कर इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर बुलाया।
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ विश्वविद्यालय सेकंड परिसर के एक गेस्ट फैकल्टी पर छात्रा ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि शिक्षक ने अपनी कार में बैठाकर जबरन शराब पिलाई और छेड़छाड़ की। जब वह उतरकर भागने लगी तो कार से टक्कर मार दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
इंदिरानगर निवासी छात्रा विवि के सेकंड परिसर से स्नातक द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। उसके पिता के मुताबिक 31 मार्च की सुबह करीब 11 बजे विवि में गेस्ट फैकल्टी के तौर पर पढ़ाने वाले शिक्षक पंकज कुमार उपाध्याय ने छात्रा को कॉल कर इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर बुलाया। जब वह वहां पहुंची तो पंकज ने उसको अपनी कार में बिठाया।
विज्ञापन
आरोप है कि वहां से वह तेजी से कार लेकर चल दिया। एक शराब की दुकान से शराब खरीदी। खुद पी और छात्रा को जबरन पिलाई। इसके बाद अश्लीलता करने लगा। इस दौरान छात्रा ने अपने सहपाठियों को लाइव लोकेशन भेज दी। जब दो तीन सहपाठी वहां पहुंचे तो पंकज डर गया और छात्रा को छोड़ दिया। तब छात्रा कार से बाहर निकली। उसको टक्कर मारते हुए आरोपी फरार हो गया। हालांकि छात्रा को चोट नहीं आई। जानकीपुरम इंस्पेक्टर ब्रजेश तिवारी ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन