फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Flood of Shiva devotees in Mahadeva, devotees are chanting since midnight

Lucknow News : महादेवा में आधी रात से शिवभक्तों का सैलाब, रामनगरी में नागेश्वर नाथ मंदिर में हजारों की भीड़

Mon, 29 Jul 2024 03:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 29 Jul 2024 03:31 PM IST
सार

अयोध्या में सावन के दूसरे सोमवार को हजारों की संख्या में शिवभक्तों की भीड़ जमा हो गई है। जो सरयू स्नान के बाद नागेश्वर नाथ मंदिर सहित अन्य शिवालयों में जलाभिषेक कर रहे हैं। नागेश्वर नाथ में सुबह चार बजे से ही भक्तों की कतार लगी हुई है l

विज्ञापन
Lucknow News: Flood of Shiva devotees in Mahadeva, devotees are chanting since midnight
महादेवा में उमड़ी भक्तों की भीड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

सावन के दूसरे सोमवार पर बाराबंकी में महादेवा में भगवान लोधेश्वर के भक्त आधी रात से जलाभिषेक कर रहे हैं। सुबह 10 बजे तक 50 हजार से अधिक लोगों ने महादेवा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। अन्य जिलों का प्रदेशों से भी लोग लगातार महादेवा पहुंच रहे हैं। सावन के दूसरे सोमवार में भगवान लोधेश्वर का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु रविवार से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। शाम को ही बैरिकेडिंग के अंदर भक्तों की कतार लग गई। रात 12:00 बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही हर हर बम बम,  हर हर महादेव, लोधेश्वर भगवान की जय के स्वर से आकाश गूंज पड़ा। भीड़ इतनी है कि मंदिर के अंदर गर्भ ग्रह में किसी भी श्रद्धालुओं को 2 से 3 सेकंड से ज्यादा नहीं रुकने दिया जा रहा है। शिवलिंग के ऊपर जाली रख दी गई है उसी से लोग जल और अन्य द्रव्य अर्पित कर रहे हैं। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि भीड़ को देखते हुए न केवल सीसीटीवी कैमरे बढ़ा दिए गए हैं बल्कि रामनगर से महादेवा तक यातायात व्यवस्था भी मजबूत की गई है। 

विज्ञापन


लेटकर परिक्रमा करते पहुंचे भक्त
अपने आराध्य लोधेश्वर भगवान को प्रसन्न करने के लिए भक्त जहां गेरुवा कपड़ों में कई किलोमीटर पैदल चलकर महादेवा पहुंच रहे हैं वहीं तमाम भक्त जमीन पर लेटकर परिक्रमा करते हुए आ रहे हैं।
विज्ञापन


कुंतेश्वर, औसानेशवर और बुढ़वा बाबा में उमड़ी श्रद्धा
सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के किंतूर गांव में महाभारत कालीन  कुंतेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है। यह शिवलिंग महाभारतकाल में माता कुंती द्वारा स्थापित किया गया था। इसी प्रकार हैदरगढ़ के श्री औसानेशवर महादेव और रामसनेहीघाट के बुढ़वा बाबा मंदिर पर भोर चार बजे से भक्तों की कतारें लगी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आस्था का केंद्र बना आनंदेश्वर महादेव मंदिर

अमेठी जिले के औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर के सेल (स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) परिसर के आनंदेश्वर महादेव मंदिर निर्माण बड़ा रोचक इतिहास है। मंदिर के पुजारी अनिल कुमार शास्त्री ने बताया कि वर्ष 1995 में यहां जीएम रहे राजेश्वर सिंह को एक दिन सपने में भगवान भोलेनाथ का दर्शन हुआ। उन्होंने इस सपने की जानकारी कई धार्मिक विद्वानों को दी। धार्मिक विद्वानों के परामर्श पर परिसर में भव्य शिव मंदिर निर्माण की योजना बनी। करीब दो वर्षों में मंदिर बन कर तैयार हुआ। वर्ष 1997 में प्रकांड विद्वानों की मौजूदगी में भगवान आनंदेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा हुई। मंदिर के गर्भ गृह में विशालकाय शिव लिंग के साथ शिव परिवार व अन्य देवी-देवाताओं की मूर्तियां हैं। श्रद्धालुओं के अनुसार भगवान आनंदेश्वर महादेव की आराधना करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सावन, अधिमास व महाशिवरात्रि के साथ ही प्रत्येक सोमवार को यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक करते हैं।

पूरी होतीं भक्तों की मनोकामनाएं
करीब 26 वर्षों से भगवान आनंदेश्वर महादेव की सेवा करने वाले मंदिर के पुजारी अनिल शास्त्री बताते हैं कि वर्ष 2000 में फैक्टरी अज्ञात कारणों से बंद हो गई थी। फैक्टरी बंद होने के बाद महादेव की कृपा से यहां एक भी पैसे की चोरी नहीं हुई। फैक्टरी का फिर संचालन शुरू हुआ। भगवान आनंदेश्वर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

शंख व घंटों के धुन से गुंजायमान हुए शिवालय, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

अमेठी जिले में सावन माह के दूसरे सोमवार को शंख व घंटों के धुन से शिवालय सुबह से ही गुंजायमान है। हर-हर महादेव के जयकारों के बीच श्रद्धालु जलाभिषेक करने में जुटे है। घरों में ही विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के साथ श्रद्धालु रुद्राभिषेक कर प्रभु शिव की पूजा करने में जुटे है। जिले के प्रमुख शिवालय मुकुट नाथ धाम, जागेश्वर नाथ धाम, गोसाईबाबा आश्रम, कालिकन धाम, श्री देवीपाटन धाम, दुखहरन धाम, महादेवन कोरारी, कालिकन धाम, दुख भंजन धाम, टीकरमाफी आश्रम स्थित नर्मदेश्वर महादेव में भक्तों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालु द्वादश ज्योर्तिलिंग, बाबूगंज सगरा आश्रम स्थित प्राचीन शिव मंदिर, अमटाही स्थित सोमनाथ धाम, सिंहपुर स्थित बाबा दतहरेश्वर धाम, आनंदेश्वर महादेव, दंडेश्वर धाम पर भोर से ही जलाभिषेक के लिए कतार में लगे रहे। इसके अतिरिक्त दूरदराज के श्रद्धालु व कांवड़ियों का जत्था भी भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए यहां पहुंच रहा है। शिव भक्तों ने शिवालयों व घरों में भगवान भोलेनाथ को चंदन, मौली, पान, सुपारी, अक्षत, पंचामृत, बिल्व पत्र, धतूरा, गंगा जल, भांग, दूध, दही, घी, शहद, फल-फूल, नारियल चढ़ाकर जलाभिषेक किया। भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में महिला, पुरुष आरक्षी की तैनाती रही। कई भक्तों ने व्रत रखा तो कुछ भक्त गंगा स्नान करने गए। इसके अतिरिक्त मेले का आनंद लेते हुए भक्तों ने रामदाना, पेठा, फल सहित अन्य फलाहारी सामान खरीदा। बड़े बुजुर्गों के अलावा महिलाएं, युवा, युवतियां व बच्चे माथे पर भस्म के साथ त्रिपुंड लगाए दिखे। मंदिर में पुजारी के पास काफी भीड़ रही। हर कोई भोले बाबा के रंग में रंगा दिखाई पड़ा।

बम-बम भोले के जयकारे से गूंजी रामनगरी

अयोध्या में सावन के दूसरे सोमवार को हजारों की संख्या में शिवभक्तों की भीड़ जमा हो गई है। जो सरयू स्नान के बाद नागेश्वर नाथ मंदिर सहित अन्य शिवालयों में जलाभिषेक कर रहे हैं। भीड़ का सबसे ज्यादा दबाव नागेश्वर नाथ में है। यहां सुबह चार बजे से ही भक्तों की कतार लगी हुई है l इस दौरान सरयू का पावन जल भरने के लिए भक्तों का रेला उमड़ पड़ा है। मेला क्षेत्र में एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा पहले से लगे कैमरे भी एक्टिव हैं। मेला क्षेत्र में नयाघाट, सरयू तट, हनुमानगढ़ी आदि पर ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जा रही है। कांवड़ियों की भीड़ में सादी वर्दी में पुलिस के जवानों के साथ खुफिया विभाग के कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं। सावन के दूसरे सोमवार पर सभी शिव भक्त शिवालयों में पर जल-दूध आदि चढ़ा रहे हैं। उसके बाद अन्य मंदिरों में भी दर्शन पूजन कर रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से सरयू घाट की व्यवस्था अलग जोन में रखी गई है और सारे मंदिरों को अलग सेक्टर में बांटा गया है। रामनगरी में यातायात प्रतिबंधित किया गया है।

शिवालयों में लगी श्रद्धालुओं की कतारें
बलरामपुर जिले में सावन मास के दूसरे सोमवार पर मन्दिरो में आस्था का सैलाब उमड़ा। सुबह से ही बोल बम के जयकारों के साथ शिवालय गुंजायमान होने लगे। शहर के झारखंडी मन्दिर,उतरौला के दुखहरणनाथ मंदिर सहित अन्य शिवालयों में श्रद्धालु महादेव का जलाभिषेक कर रहे हैं। सावन में सोमवार के दिन मंदिरों में भोलेनाथ की विशेष पूजा की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed