{"_id":"63a491f8df94202a700ea60e","slug":"lucknow-news-fire-incident-in-roadways-bus-in-mahoba-three-employees-including-service-manager-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : महोबा जा रही रोडवेज बस में आग लगने का मामला, सेवा प्रबंधक निलंबित, दो अन्य पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : महोबा जा रही रोडवेज बस में आग लगने का मामला, सेवा प्रबंधक निलंबित, दो अन्य पर कार्रवाई
Fri, 23 Dec 2022 12:14 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 23 Dec 2022 12:14 AM IST
सार
बस की प्रथमदृष्टया जांच में पाया गया कि कमानी से बैटरी केबिल का मोटा तार चिपका हुआ था जो पहले से ही घिस रहा था । इससे स्पार्किंग के कारण ही शार्ट सर्किट होने से यह घटना हुई। यह केबिल कमानी के पास होना ही नहीं चाहिए था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महोबा में रोडवेज बस में आग लगने की घटना पर परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने चित्रकूट बांदा क्षेत्र के सेवा प्रबंधक विनय कुमार सिंह तथा जूनियर फोरमैन वीर बहादुर को निलंबित कर दिया है। इलेक्ट्रिशियन भुवानीदीन की सेवा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
मामले की प्रथमदृष्टया जांच में पाया गया कि कमानी से बैटरी केबिल का मोटा तार चिपका हुआ था, जो पहले से ही घिस रहा था। इससे स्पार्किंग के कारण ही शार्ट सर्किट होने से यह घटना हुई। यह केबिल कमानी के पास होनी ही नहीं चाहिए था। इन दोनों ने पूरी तरह से बस को चेक नहीं किया, जिससे यह घटना हुई। मालूम रहे कि गुरुवार को राठ से महोबा जा रही रोडवेज की बस में अचानक आग लग गई। चालक परिचालक के सूचना देने पर आग पर काबू पाया जा सका और यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए भेजा गया।
विज्ञापन