फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Fire broke out in the canteen of SSB campus, five cylinders exploded with a loud explosion, the

Lucknow News : एसएसबी परिसर के कैंटीन में लगी आग, पांच सिलिंडर तेज धमाके के साथ फटे, दहला इलाका

Tue, 13 Jun 2023 12:25 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 13 Jun 2023 12:25 AM IST
सार

आग की लपटों में पांच सिलिंडर आ गये। तेज धमाके से एक -एक कर सभी फटने लगे। जिससे पूरा इलाका दहल गया। हादसे की सूचना पर पहुंची गोमतीनगर फायर स्टेशन की 6 गाड़ियों ने आग पर करीब एक घंटे में काबू पा लिया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Lucknow News: Fire broke out in the canteen of SSB campus, five cylinders exploded with a loud explosion, the
लखनऊ में एसएसबी बिल्डिंग में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोमतीनगर विस्तार इलाके में स्थित सशस्त्र सीमा बल के आवासीय परिसर में सोमवार देर रात करीब 8.20 बजे अचानक आग लग गई। आग परिसर के बी-टू ब्लॉक स्थित कैंटीन में लगी थी। आग की लपटों में पांच सिलिंडर आ गये। तेज धमाके से एक -एक कर सभी फटने लगे। जिससे पूरा इलाका दहल गया। हादसे की सूचना पर पहुंची गोमतीनगर फायर स्टेशन की 6 गाड़ियों ने आग पर करीब एक घंटे में काबू पा लिया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग शार्ट सर्किट से लगने की आशंका जाहिर की गई है।

विज्ञापन

विस्तार इलाके में सशस्त्र सीमा बल का पृथक 10 मंजिला परिवारिक आवासीय परिसर है। सोमवार रात करीब 8.20 बजे अचानक कैंटीन में आग लग गई। देखते देखते पूरा कैंटीन धू-धू कर जलने लगा। अचानक से परिसर में धुआं और तेज लपटें देख सुरक्षाकर्मियों ने परिसर के लोगों को अलर्ट किया। वहीं फायर कंट्रोल रूम को सब इंस्पेक्टर जीडी नाजीत दास ने सूचना दी।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद गोमतीनगर फायर स्टेशन के एफएसओ शिवदरस प्रसाद अपनी टीम लेकर रवाना हुए। एफएसओ के मुताबिक दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर आधे घंटे में काबू पाया। टीम ने आग प्रभावित एरिया को दोनों तरफ से घेर लिया गया। आग पर पानी का जेट मारते हुए काबू पाया गया। अधिक धुआं होने के कारण चार मोटर फायर इंजन को हादसा स्थल पर सीएफओ मंगेश कुमार के निर्देश पर मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही सीएफओ भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गये। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की छह गाड़ियों का प्रयोग करना पड़ा। एफएसओ गोमतीनगर के मुताबिक हादसे के बारे में कैंटीन प्रभारी एसआई जीडी सीमा ने बताया कि आशंका है कि शार्ट सर्किट से लगी है। फिलहाल जांच की जा रही है।

धमाके की आवाज सुन बाहर भागे लोग
परिसर में ताबड़तोड़ धमाके की आवाज सुनकर परिसर के फ्लैट में रहने वाले जवानों के परिवार बाहर भागने लगे। करीब चार सौ से अधिक परिवार इस परिसर में रहता है। परिसर में बाहर निकलने पर कैंटीन में आग लगने की जानकारी हुई।

अग्निशमन कर्मियों के साथ ही एसएसबी के जवानों ने आग पर काबू पाने में मदद करने लगे। परिसर में रहने वाले जवानों के मुताबिक कैंटीन रोज की तरह शाम छह बजे बंद हो गई थी। अचानक रात में आग लग गई। अंदर पांच रसोई गैस के सिलिंडर रखे थे। जो तेज धमाके के साथ फट गये।

25 लाख के सामान जले
कैंटीन में ग्रॉसरी के सामान रखे थे। इसमें डायपर, बैग, गीजर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भी था। सूत्रों के मुताबिक आग की चपेट में आने से करीब 25 लाख रुपये का सामान जलकर राख हुआ है। फिलहाल मंगलवार को इसका आंकलन किया जाएगा।

आईजी ने दिया जांच का आदेश
आवासीय परिसर में आग की सूचना पर आईजी एसएसबी रत्नसंजय भी पहुंच गये। उन्होंने पूरे राहत कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद वहां तैनात कर्मचारियों से हादसे के कारण के बारे में पूछताछ की। परिसर में रहने वाले लोगों को सुरक्षा का आश्वासन दिया। आईजी ने आग लगने के कारण की जांच का आदेश दिया है।

जवान बाल्टी में पानी भरकर बुझा रहे थे आग
परिसर में आग लगने के बाद अंदर रहने वाले जवान व उनके परिजन भी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे। जवान अपने घरों में रखे बाल्टी व अन्य बर्तन में पानी भरकर लाते थे और दहकती आग पर फेंक रहे थे। महिलाएं भी पीछे नहीं थी। वहीं हादसा होते ही पूरे इलाके की बिजली काट दी गई थी। ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed