फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Fake inspector arrested for providing job as home guard, complaint of cheating from three girls

Lucknow News : होमगार्ड की नौकरी दिला रहा फर्जी इंस्पेक्टर गिरफ्तार, तीन युवतियों से ठगी की शिकायत

Fri, 30 Sep 2022 07:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 30 Sep 2022 07:39 PM IST
सार

आरोपी जमील ने कबूला कि इंस्पेक्टर की वर्दी महराजगंज में ही बनवाई थी। डेढ़ हजार में खाकी कपड़ा लिया और एक हजार रुपये सिलवाई दी। इसके बाद सात सौ रुपये में नेम प्लेट, कंधे के सितारे और यूपीपी लिखा बिल्ला खरीदा।

विज्ञापन
Lucknow News: Fake inspector arrested for providing job as home guard, complaint of cheating from three girls
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में नाका पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात चारबाग स्टेशन से दसवीं पास फर्जी इंस्पेक्टर को दबोच लिया। चौक की तीन युवतियों ने थाने में शिकायत की थी कि कि होमगार्ड की नौकरी के नाम पर उनसे ठगी हुई है। आरोपी ने गोरखपुर में ट्रेनिंग की बात कही थी और 29 सितंबर का टिकट आनंदनगर का कटवाया था। परिजनों को साथ में न ले जाने के चलते संदेह होने पर युवतियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक नाका प्रदीप कुमार के मुताबिक, आरोपी की पहचान देवरिया के भटनी हरैया निवासी जमील अहमद के रूप में हुई। नाका के एक क्लीनिक पर काम करने वाले चौक के अकबरी गेट निवासी मो. फरीद का आरोप है कि जमील पांच सितंबर को पत्नी अमरीन सुल्ताना के साथ क्लीनिक पर आया था। इस दौरान उसने खुद को इंस्पेक्टर बताते हुए बहनों की होमगार्ड की नौकरी दिलाने की बात कही थी। झांसे में आकर फरीद ने 85 हजार रुपये नकद दे दिए थे। 23 सितंबर को फरीद दोनों बहनों को बलरामपुर अस्पताल मेडिकल कराने पहुंचा, जहां मदेयगंज की दो युवतियां और आई थीं। इनसे रानी नाम की महिला ने 40 हजार रुपये लिए थे। 
विज्ञापन


मानव तस्करी गिरोह से जुड़े होने की आशंका 
एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक, आरोपी जमील ने महराजगंज के आनंदनगर का टिकट कराया था। जहां से नेपाल महज 30 किलोमीटर दूर है। ऐसे में मानव तस्करी गिरोह से जुड़े होने की आशंका को बल मिल रहा है। आरोपी की रिमांड ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाई हजार की वर्दी, पांच सौ का बिल्ला 
पूछताछ में आरोपी जमील ने कबूला कि इंस्पेक्टर की वर्दी महराजगंज में ही बनवाई थी। डेढ़ हजार में खाकी कपड़ा लिया और एक हजार रुपये सिलवाई दी। इसके बाद सात सौ रुपये में नेम प्लेट, कंधे के सितारे और यूपीपी लिखा बिल्ला खरीदा। उसके निशाने पर निजी अस्पताल होते थे। पुलिस के मुताबिक, जमील के मोबाइल में कई नंबर अधिकारियों के पद के नाम से सेव मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed